मशहूर संगीतकार और गायक आदेश श्रीवास्तव का निधन

प्रख्यात संगीतकार आदेश श्रीवास्तव का आज कैंसर के कारण निधन

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 8:12 PM IST

आज बॉलीवुड ने एक प्रख्यात संगीतकार और गायक आदेश श्रीवास्तव खो दिया। गत चालिस दिनों से कैंसरके कारण उनकी अवस्था गंभीर थी। सबसे अचंभित बात यह है कि आज वे 49 वर्ष के हुए थे। उनकी पत्नी विजेतासिब पंडित के भाई ललीत पंडित ने इस बात की पुष्टि की, कि रात 12.30 बजे उनकी मृत्यु हुई है।

2010 से वे कैंसर से लड़ रहे हैं, और कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने बहुत सारे गीतों की रचना की थी जैसे- ‘चलते चलते’, ‘बाबुल’, ‘बागवान’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘राजनीति’ आदि।उनका विवाह अभिनेत्री और गायिका विजेता पंडित से हुआ था और उनके दो बच्चे भी हैं। ललीत पंडित ने सूचना दी है कि डॉक्टर ने आदेश जी को बचाने की पूरा प्रयास किया किन्तु सफल नहीं हो पाये। कैंसर होने की खबर सुनकर लता मंगेशकर और ए. आर. रहमान से संवेदना जताई और स्वस्थ होने की कामना की। और दूसरे कलाकार जैसे अमिताभ बच्चन और शाहरूख खान उनसे मिलने अस्पताल भी गए थे।

स्रोत: IANS 

चित्र स्रोत:  India.com


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source