... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 8:28 AM IST
आम तौर पर गैस पास होने पर लोग शर्मिंदगी तो महसूस करते ही हैं साथ ही इसे पेट की बीमारी का नाम देते हैं। लेकिन यह मान्यता अब गलत साबित हो रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह आपके अच्छे स्वास्थ्य की निशानी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, उदर वायु के निकलने का अर्थ आपकी अच्छी सेहत है, साथ ही यह साबित करता है कि आप अच्छा आहार ले रहे हैं।
कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक और इस अध्ययन के मुख्य लेखक स्टीन वुहोम के अनुसार, 'हमने शोध में पाया है कि जो लोग आहार में ज्यादा अनाज लेते हैं, वह दिन में कई बार उदय वायु का निकालते हैं। वहीं अनाज का कम सेवन करने वाले लोग दिन भर खुद को थका हुआ और भारी महसूस करते हैं।' यह जानकारी उन्होंने 'डेली मेल' को दी है। पढ़े- क्या आपको ‘सुरसुरिये’ पादम होता है?
एक संपूर्ण आहार में सभी जरूरी पोषक तत्व, साबुत अनाज और हरी सब्जियां होती हैं। इस शोध में वैज्ञानिकों ने 75 लोगों को शामिल किया और साबुत अनाज से पेट पर होने वाले प्रभावों का अध्ययन किया। प्रतिभागियों के एक दूसरे दल में लोगों को बिना अनाज का आहार दिया गया। इस शोध मेंदेखा गया कि गेहूं का सेवन करने वालों की तुलना में अनाज ले रहे लोगों के भोजन को आंतों से गुजरने में ज्यादा समय लगा।
वुल्होम ने बताया, 'यह सामाजिक तौर पर असुविधाजनक हो सकता है, लेकिन इस हवा को पास करना जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे आपके पेट में दर्द और भारीपन हो सकता है।'
इससे पहले हुए अध्ययनों में भी बताया गया है कि साबुत अनाज के सेवन से हृदय रोग, मधुमेह टाइप-2, स्ट्रोक जैसे खतरों से बचा जा सकता है।
मूल स्रोत -IANS Hindi
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।