Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
मूल स्रोत: IANS Hindi
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से गुजरना रोगी और उसके परिवार के लिए एक बड़ा संघर्ष बन जाता है। नियमित तौर पर कीमोथैरेपी के लिए अस्पताल जाना शारीरिक और मानसिक तौर पर थका देने वाला होता है। ऐसे में पोर्टिया मेडिकल ने ऑन्कॉलजी का एक ऐसा ढांचा विकसित किया है, जिससे रोगी अस्पताल से चल रहे इलाज को घर पर ही अपना सकता है। इस सेवा के तहत गंभीर रूप से बीमार रोगी को घर पर ही दर्द निवारक उपचार दिया जा सकता है। विश्व कैंसर दिवस पर कंपनी ने एक बयान में कहा कि पोर्टिया की कैंसर इलाज के लिए प्रशिक्षित नर्से घेरलू पोर्ट फ्लश, कोलोस्टमी केयर और ड्रग इन्फ्यूजन थैरेपीज प्रदान कर सकती हैं। वह बोनमैरो और लाल रक्त कणों में सुधार के लिए आवश्यक दवाएं देने के लिए भी पारंगत होती हैं। पढ़े- कैंसर के इन लक्षणों को आप नहीं कर सकते नजरअंदाज़ !
बयान में कहा गया है कि पोर्टिया के मेडिकल डायरेक्टर और जाने-माने कैंसर विशेषज्ञ डॉ. उदय कुमार माईया की निगरानी में कीमोथैरेपी, हड्डी को मजबूत करने वाले तत्व, शरीर में पानी बनाए रखने के लिए तरल, एंटीबायटिक्स और एंटी वोमिटिंग दवा भी दी जाती है। मेडिकल सेवाओं के साथ ही रोगी और उसके परिवार को भावनात्मक काउंसलिंग भी प्रदान की जाती है।
डॉ. उदय ने कहा, 'घर का माहौल मरीज के ठीक होने में बेहतर भूमिका निभाता है, क्योंकि वह अपने आरामदायक माहौल में रहता है, और जल्दी स्वस्थ होने के लिए प्रेरित होता है।'
पोर्टिया मेडिकल के एमडी व सीईओ मीना गणेश का कहना है कि 'कैंसर के मरीज बहुत ही संवेदनशील होते हैं और आसानी से संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। घर पर स्वास्थ्य सेवा और स्वच्छता प्राप्त होने से यह जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है।'
चित्र स्रोत: Shutterstock