कहीं आपकी धूम्रपान की आदत कर न दे आपके बच्चे को मोटा

अगर आप अपने बच्चे को करते हैं प्यार तो सिगरेट पीना तुरन्त छोड़ें।

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:39 PM IST

क्या आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्यों  आपका बच्चा मोटा होता जा रहा है? कहीं  इसके कारण आप तो नहीं। क्योंकि आपके सिगरेट पीने से परोक्ष रूप से  आपके बच्चे का बॉडी मॉस इंडेक्स (बीएमआई) बढ़ जाता है, जो बाद में मोटापे का कारण बन जाता है।

एक ताजा अध्ययन के मुताबिक, धूम्रपान करने वाले परिजनों के बच्चे 10 वर्ष का होते-होते अन्य बच्चों की अपेक्षा चौड़ी कमर वाले हो जाते हैं तथा उनमें बॉडी मॉस इंडेक्स (बीएमआई) भी उच्चतर होता है। अध्ययन के मुताबिक, छोटे बच्चों के आस-पास धूम्रपान करना गर्मावस्था के दौरान धूम्रपान जितना ही हानिकारक होता है। पढ़े-  मोटापा से जूझते बच्चों के लिए पौष्टिक आहार

अध्ययन के मुख्य लेखक एवं कनाडा के मॉण्ट्रियल विश्वविद्यालय की प्राध्यापक लिंडा पागानी ने कहा, 'बच्चों के बीच धूम्रपान करने वाले परिजनों के बच्चों की कमर 10 वर्ष का होते-होते इसी अवस्था के अन्य बच्चों की अपेक्षा चौड़ी हो जाती है।' पागानी ने कहा, 'उनमें बीएमआई भी 0.48 से 0.81 अंक अधिक होता है। यह गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान के कारण पड़ने वाले प्रभाव जितना ही है।' पढ़े-  जाने, क्यों रोज अंडा खाने से पेट की चर्बी जल्दी कम होती है

शोध में 2,055 परिवारों और उनके बच्चों के बीच व्यवहार का तुलनात्मक अध्ययन किया गया, जिसके बाद ये निष्कर्ष आए। अध्ययन के अनुसार, इसके कारण होने वाले मोटापे का असर गंभीर होता है और लंबे समय तक बना रहता है। शोध के नतीजे प्रमुख शोध पत्रिका 'निकोटीन एंड टोबैको रिसर्च' के ताजा अंक में प्रकाशित हुए हैं।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत:  shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source