... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Ask a lay person what causes liver damage and you will get an invariable answer: heavy drinking. But it is not the only thing that can harm your liver. The liver is the largest internal organ of the body and is involved in more than 500 different functions of the body including digestion, metabolism, nutrients’ storage and removal of toxins.
तनाव से कितने तरह की बीमारियाँ हो सकती हैं, क्या आपको इसका खबर है? आमतौर पर लोगों को कहते सुनते हैं कि तनाव मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। हाल में शोधकर्ताओं ने भी पाया कि अत्यधिक तनाव और चिंता के कारण लीवर की बीमारी से मौत होने का खतरा बढ़ जाता है। एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के मस्तिष्क विज्ञान केंद्र में किए गए अध्ययन में मस्तिष्क और शरीर के बीच महत्वपूर्ण संबंध होने के सबूत मिले हैं। पढ़े- लीवर को स्वस्थ रखने के लिए कड़ी पत्ता का जूस पीयें
अध्ययन की शीर्ष शोधकर्ता टॉम रुस ने बताया, 'मानसिक तनाव से शरीर पर खतरनाक पड़ सकता है। हम सीधे प्रभाव या कारण की पुष्टि नहीं कर सकते, लेकिन इस अध्ययन से ऐसे सबूत मिले हैं, जिन पर विचार के लिए और अध्ययन जरूरत है।' शोधकर्ताओं की टीम ने 165,000 से अधिक लोगों पर अध्ययन किया, और उनसे मिलने वाले जवाब के जरिए उनमें मानसिक तनाव का अध्ययन किया। शोधकर्ताओं ने इसके बाद 10 वर्षो तक प्रतिभागियों के स्वास्थ्य पर नजर रखी और इस अवधि में इस बात की जांच की कि इनमें से किन प्रतिभागियों की मौत हुई और किस कारण हुई। पढ़े- फैटी लीवर से हो सकता है लीवर कैंसर का खतरा
अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों में अत्यधिक मानसिक तनाव के लक्षण थे, उनकी मौत अधिकतर लीवर की बीमारियों से हुई। अध्ययन में शराब सेवन, मोटापा, मधुमेह, सामाजिक-आर्थिक स्थिति जैसे कारकों पर भी विचार किया गया।
शोधकर्ताओं ने बताया, 'इसका कारण अस्पष्ट है क्योंकि अभी तक मानसिक बीमारी और लीवर की बीमारी के बीच जैविक संबंधों का पता नहीं लगाया जा सका है।' मोटापा, और उच्च रक्तचाप जैसी हृदय संबंधी बीमारियां भी लीवर की बीमारियों का आम रूप हैं, जिन्हें 'नॉन-एल्कोहलिक फैटी लिवर डिसीज' के तौर पर जाना जाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, 'इस तरह चिंता या अवसादग्रस्त व्यक्ति की अप्रत्यक्ष रूप से लीवर की बीमारी से मौत होने का खतरा ज्यादा होता है।'
स्वास्थ्य विज्ञान पर आधारित शोध पत्रिका 'गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी' के ताजा अंक में यह अध्ययन प्रकाशित हुआ है।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty image
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।