खुले में शौच करने से गर्भस्थ शिशु पर पड़ सकते हैं गंभीर प्रभाव!

सावधान, खुले में शौच गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु दोनो के लिए है खतरनाक।

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:39 PM IST

दुनिया कितनी भी आगे बढ़ जाये लेकिन अब भी ग्रामीण महिलाओं को यह नहीं पता कि खुले शौच करने से कितनी सारी बीमारियाँ तो होती ही है, लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इससे गर्भस्थ शिशु का स्वास्थ्य खतरे में पड़ जाता है।

खुले में शौच करने जैसी अस्वास्थ्यकर दैनिक क्रियाकलाप भारत में महिलाओं के गर्भावस्था की परिस्थितियों को प्रभावित कर रहा है, जो समयपूर्व शिशुओं के जन्म के रूप में सामने आता है। यह जानकारी एक अध्ययन से सामने आई है। जर्नल 'पीएलओएस मेडिसिन' में प्रकाशित शोध में ओडिशा के दो ग्रामीण इलाकों का अध्ययन किया गया है। पढ़े- गर्भवती महिलाओं के लिए खास मानसून टिप्स

एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ के बिजय के.पढी और उनके सहयोगियों ने तीन माह की गर्भवती महिलाओं को इस अध्ययन से जोड़ा, जिसमें उनके शौच तथा साफ सफाई से जुड़े कार्यो का आंकड़ा शामिल किया गया तथा शिशु के जन्म तक उन पर नजर रखी गई। उन्होंने पाया कि घर में शौचालय का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं की अपेक्षा खुले में शौच करने वाली महिलाओं को गर्भावस्था के खतरनाक परिणाम से गुजरना होता है, या तो बच्चे का जन्म समय से पूर्व हो जाता है या फिर बच्चे का वजन काफी कम रहता है।पढ़े-  गर्भवती महिलाओं में ब्लड-शुगर का लेवल बढ़ने से हो सकता है खतरा

हालांकि, शोधकर्ताओं ने खुले में शौच करने वाली महिलाओं की परिस्थितियों के लिए गरीबी, सामाजिक स्तर, जाति को आधार माना, लेकिन उनके पास इसे गलत साबित करने वाले तथ्य भी थे, मसलन खुले में शौच करने की वजह कोई और हो सकती है, जिससे उसे गर्भावस्था के गंभीर परिणाम से गुजरना पड़ा। शोधकर्ता तथा अमेरिका के नेब्रास्का विश्वविद्यालय की पिनाकी पानीग्रही ने कहा, 'यह अध्ययन यह दिखाता है कि मातृत्व तथा शिशु स्वास्थ्य में एहतियात बरतने संबंधी शोध में महिलाओं के स्वास्थ्य में साफ सफाई महत्वपूर्ण आयाम है।'

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत:  Getty image


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source