क्या आपको पता है कि हेपेटाइटिस सी (एचसीवी) वायरस से कैंसर होने का खतरा होता है?

एचसीवी से अलग-अलग तरह के कैंसर होते हैं।

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:37 PM IST

एक नए अध्ययन से पता चला है कि हेपेटाइटिस सी वायरस (एचसीवी) से संक्रमित मरीजों में अलग-अलग तरह के कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है। इसमें गुर्दे, प्रोस्टेट और लिवर कैंसर शामिल हैं। अध्ययनकर्ताओं ने इस अध्ययन में पता लगाया है कि सामान्य लोगों की तुलना में एचसीवी मरीजों में कैंसर की संभावना दोगुनी से अधिक रहती है। पढ़े- कैंसर से लड़नेवाले 6 हर्ब्स और मसालें

दक्षिणी कैलिफोर्निया के कैसर पर्मानेंटे की वरिष्ठ अध्ययनकर्ता लीसा नेबर्ग ने कहा, 'इन नतीजों से पता चला है कि सामान्य लोगों की तुलना में हेपेटाइटिस सी मरीजों में कैंसर का खतरा अधिक होता है।' नेबर्ग ने कहा, 'इससे निश्चित तौर पर यह पता चलता है कि हेपेटाइटिस सी कैंसर होने के अधिक खतरे से जुड़ा हुआ हो सकता है।' पढ़े- स्तन कैंसर: कारण, लक्षण और बचाव

यह अध्ययन दक्षिणी कैलिफोर्निया के कैसर पर्मानेंटे में किया गया। अध्ययनकर्ताओं ने 2008 से 2012 के दौरान सामान्य और एचसीवी से ग्रस्त 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी मरीजों पर अध्ययन किया गया। पांच सालों की अवधि में एचसीवी से ग्रस्त 2,213 मरीजों में कैंसर की पुष्टि हुई। पढ़े- क्या कोई टिका कैंसर के खतरे को रोक सकता है?

इस अध्ययन को आस्ट्रिया के वियना में अंतर्राष्ट्रीय लीवर सम्मेलन 2015 में पेश किया गया।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत:  Getty image


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source