यूरीन इंफेक्शन को नजरअंदाज करने से किडनी हो सकती है फेल

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:39 PM IST

आम तौर पर तेज रफ़्तार वालि जिंदगी में लोग कुछ शारीरिक असुविधाओं को नजरअंदाज करके अपने लिए खतरा मोल लेते हैं। क्योंकि यही गलतियाँ बाद में गंभीर बिमारियों को आमंत्रण दे देती हैं, जैसे- मूत्र संक्रमण या यूरीन इंफेक्शन की समस्या। पढ़े- इन खाद्द पदार्थों के द्वारा किडनी को स्वस्थ रखें

मूत्र नली में संकुचन से हर आयु वर्ग के महिला-पुरुष प्रभावित होते हैं। इस बीमारी में पेशाब में जलन, रक्त और मवाद आने लगता है। उत्तर प्रदेश में इस तरह के मामलों की संख्या हाल के कुछ वर्षो में जहां बढ़ी है, वहीं सबसे अहम बात है कि लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जबकि इसमें लापरवाही बरतने पर संक्रमण से किडनी फेल होना तय है। पढ़े- कैसें रखें अपने किडनी का ख्याल

यूरोलॉजिस्ट डॉ. संजय कुलकर्णी के मुताबिक, अगर पेशाब की धार कम हो जाए, पेशाब करने में अधिक समय और जोर लगाना पड़े तो समझ लें मूत्र-नलिका संकरी हो गई है।

कई बार संक्रमण की वजह से मूत्र नलिका खराब हो जाती है। कभी-कभी यूरीनइंफेक्शन, चोट, पेशाब के रास्ते में लंबे समय तक नली पड़ने व असुरक्षित यौन संबंध से भी समस्या होती है। ऐसे में तत्काल यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करें और यूरीन कल्चर कराएं।

डॉ. कुलकर्णी ने बताया कि नए शोध में यह बात पता चला है कि मूत्र संक्रमण का इलाज यूरेथ्रोप्लास्टी विधि से सर्जरी संभव है। इस सर्जरी में मूत्र-नलिका का निर्माण गाल एवं होंठ के अंदर के ऊतक (म्यूकोजा) से किया जाता है।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत:  shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source