... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
स्रोत - IANS Hindi
लीवर हमारे शरीर का एक ऐसा ज़रूरी अंग है, जिसका स्वस्थ रहना संपूर्ण शरीर के स्वस्थ रहने के लिए बहुत ज़रूरी है। लेकिन कई बार हम अपने खानपान से इसे नुकसान पहुंचा देते हैं। कुछ नुकसान की भरपाई करने में तो मेडिकल साइंस हमारी मदद कर देती है लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता। उच्च वसा, शर्करा और कोलेस्ट्रॉल वाले भोजन से अगर लीवर को कोई क्षति पहुंचती है तो उसे ठीक करना काफी मुश्किल होता है। एक नए शोध में यह बात सामने आई है।
वसा रहित आहार वजन कम करने और उपापचय को ठीक करने में मददगार हो सकता है, लेकिन इससे लीवर की क्षति की भरपाई नहीं हो सकती है। लीवर की क्षति दूसरे गंभीर रोगों सिरोसिस और कैंसर का भी कारण बन सकती है।
अमेरिका के ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डोनाल्ड जंप के अनुसार, "लीवर की क्षति को ठीक करने के लिए शर्करा युक्त भोजन के प्रयोग को कम करना जरूरी है। इसके साथ ही व्यायाम और आहार में आवश्यक सुधार भी जरूरी है।"
लीवर से संबंधित इन समस्याओं में सूजन, घाव और अन्य क्षति शामिल है। शोधार्थियों का कहना है कि ये साल 2020 तक लीवर प्रत्यारोपण के प्रमुख कारण हो सकते हैं।
इस अध्ययन के दौरान शोधार्थियों ने पाया है कि अगर आहार में वसा और कोलेस्ट्रॉल कम कर दिया जाता है लेकिन शर्करा के स्तर को कम नहीं किया जाता है, तो इससे लीवर में कोई खास सुधार नहीं आता है। लीवर को स्वस्थ करने के लिए भोजन में शर्करा को कम करना जरूरी है।
जंप बताते हैं कि इस समय आहार में तेल-मसाले और शर्करा का अधिक प्रयोग होने लगा है, जोकि लीवर के लिए बेहद हानिकारक है। लीवर की सेहत के लिए इन पदार्थो का उपयोग कम करना बेहद आवश्यक है।
यह शोध पत्रिका 'पीएलओएस वन' में प्रकाशित हुआ है।
चित्र स्रोत - Shutterstock