... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 8:29 AM IST
मूल स्रोत-IANS Hindi
अक्सर ये देखा जाता है कैंसर संबंधी ऑपरेशन के बाद उसके बढ़ने या किसी भी प्रकार के जोखिम का खतरा बढ़ जाता है जिसको आम तौर पर कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी देकर कम किया जाता है। लेकिन इस क्षेत्र में कई तरह के परिक्षण के बाद एक बहुत ही प्रभावकारी आविष्कार सामने आया है। जानना चाहते हैं कि वह क्या है? दर्द निवारक दवा 'डाईक्लोफेनाक' ऑपरेशन के बाद कैंसर के खतरे को कुछ हद तक कम करने की क्षमता रखती है। इसलिए ऑपरेशन के बाद डाइक्लोफेनाक का कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी इस मामले में बहुत असरदार रूप से काम करता है।
आमतौर पर सस्ती और असरदार दर्द निवारक केवल दर्द से ही नहीं, बल्कि कैंसर से लड़ने में भी सक्षम है। एक नए शोध में इनके कैंसर रोधी गुणों का पता चला है। प्रसिद्ध दर्द निवारक 'डाईक्लोफेनाक' ऑपरेशन के बाद फैलने वाले कैंसर के खतरे के संभावित जोखिम को कम करने की क्षमता रखती है। यह कैंसर के खिलाफ जंग में एक बड़ी जीत साबित हो सकती है।
कई परीक्षणों से गुजरने के बाद वैज्ञानिकों ने पाया है कि डाइक्लोफेनाक का कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी के साथ प्रयोग अधिक प्रभावी हो सकता है।
अमेरिका के रिपर्ससिंग ड्रग्स ओन्कोलॉजी (रीडो) परियोजना के सदस्य पैन पैंटजियार्का कहते हैं, 'हम कैंसर चिकित्सा में इन दवाओं के बहुलक्षित प्रभावों पर नजर बनाएं हुए हैं। शोध के दौरान अभी तक हमें काफी सार्थक निष्कर्ष प्राप्त हुए हैं।' यह अध्ययन शोध रीडो परियोजना का एक हिस्सा है और यह पत्रिका 'ईकैंसरमेडिकलसाइंस' में प्रकाशित किया गया है।
ये आविष्कार कैंसर के इलाज के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम साबित हो सकता है।
चित्र स्रोत: Shutterstock