Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
मूल स्रोत -IANS Hindi
क्या आपको पता है धूप से दूरी विटामिन डी की कमी का कारण बनता है और यही कमी भयंकर बीमारी का कारण भी बन जाता है। विटामिन-डी की कमी और सूर्य के प्रकाश से दूरी ब्लड कैंसर का कारण बन सकती है। एक नए शोध में यह बात सामने आई है। दुनिया के 132 देशों में ल्यूकेमिया के मामलों का जायजा लेने के बाद वैज्ञानिकों ने पाया है कि भूमध्यरेखीय आबादी की तुलना में उच्च अक्षांश में रहने वालों को कैंसर होने की दुगनी संभावना होती है।
कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर सेड्रिक गारलैंड के अनुसार, 'अध्ययन के निष्कर्ष बताते हैं कि दुनिया भर में ल्यूकेमिया की वृद्धि के पीछे विटामिन डी की कमी हो सकती है।' अध्ययन के अनुसार, ध्रुवों की निकटता वाले देश जैसे ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, चिली, आयरलैंड में ल्यूकेमिया की उच्च दर देखी गई है। वहीं भूमध्य रेखा के निकटस्थ देशों में इस रोग की दर काफी कम पाई गई।
गारलैंड कहते हैं, 'जो व्यक्ति पराबैंगनी बी (यूवीबी) किरणों से दूर रहते हैं या ऐसे स्थानों पर रहते हैं जहां सूर्य का प्रकाश कम रहता है, उनके रक्त में विटामिन डी की कमी होती है।' इस शोध के दौरान वैज्ञानिकों ने पाया है कि पराबैंगनी किरणों और विटामिन-डी की कमी का कैंसर के खतरों के साथ सीधा संबंध है। पढ़े- गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों ज़रूरी है विटामिन डी?
चित्र स्रोत - Shutterstock