विटामिन डी की कमी से हो सकता है प्रोस्टेट कैंसर का खतरा!

क्या आपको पता है विटामिन डी की कमी से किस तरह का कैंसर होता है?

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 8:35 AM IST

मूल स्रोत: IANS Hindi

विटामिन डी की कमी से आजकल तो आम समस्या बन गई है। इसके कमी से बहुत सारी समस्याएं पैदा होती है, जैसे थकान महसूस होना, मूड स्विंग होना, मांसपेशी और हड्डियों में दर्द होना आदि लक्षण  होते  हैं। साथ ही इस विटामिन की कमी बहुत सारी बीमारियों को ये आमंत्रित कर बैठता है, जैसे ब्लड कैंसर का खतरा तो बढ़ता ही है साथ ही सेक्स लाइफ में भी प्रॉब्लम आने लगता है। लेकिन हाल के एक रिसर्च से ये पता चला है कि विटामिन डी की कमी से पुरूषों में प्रोस्टेट कैंसर होने का भी खतरा बढ़ जाता है। इसलिए विटामिन डी की मात्रा को संतुलित रखने के लिए विटामिन रिच फूड्स को अपने डायट में शामिल करनी चाहिए।

विटामिन डी की कमी पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर की गंभीरता का अनुमान लगा सकता है। वैज्ञानिकों ने इस जानकारी का खुलासा सर्जरी के वक्त किया। यह निष्कर्ष इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि विटामिन डी की कमी से चिकित्सकों को वह जानकारी प्राप्त होगी, जिससे वह निर्धारण कर सकते हैं कि इस रोग से ग्रसित मरीज के प्रोस्टेट को हटा देना चाहिए या फिर दवाओं से नियंत्रित करना चाहिए।

अमेरिका की फ्रीनबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन से इस अध्ययन के मुख्य लेखक एडम मुर्फी ने बताया, 'विटामिन डी की कमी एक बायोमार्कर के रूप में प्रोस्टेट कैंसर की भविष्यवाणी कर सकती है।' मुरफी ने बताया, विटामिन डी हड्डियों और अन्य बीमारियों की गंभीरता के लिए एक बायोमार्कर है, इसलिए सभी पुरुषों को अपने विटामिन डी के स्तर की जांच करनी चाहिए।

यह शोध पत्रिका 'क्लीनिकल ऑफ ओन्कोलॉजी' में प्रकाशित हुआ है।

चित्र स्रोत: Shutterstock 


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source