अल्जाइमर से बचना है अंगूर खायें रोजाना

अज्लजाइमर से बचने का नैचुरल तरीका!

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : February 6, 2017 12:27 PM IST

वैसे तो अल्जाइमर उम्र होने पर ही होता था लेकिन आज के संदर्भ में इसके लिए उम्र की बंदिश नहीं रह गई है। वर्क लोड और टेंशन इस बीमारी के होने के खतरे को दिन ब दिन बढ़ा रहा है। लेकिन हाल के एक रिसर्च से ये पता चला है कि अपने डायट में इस फल को शामिल करने से इस बीमारी के खतरे को किया जा सकता है कम। जानें सिर्फ एक कटोरी अंगूरखाने से क्या होता है फायदा?

रोजाना अंगूर खाने से अल्जाइमररोग से बचाव होता है। एक अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। अल्जाइमर मस्तिष्क से संबंधित एक बीमारी है, जिसमें याददाश्त तथा सीखने की क्षमता का क्षय होता है।लॉस एंजिलिस के यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया में अध्ययन के प्रमुख जांचकर्ता डैनियल सिल्वरमैन ने कहा, "अध्ययन इस बात का पता करने के लिए किया गया कि पृथक यौगिकों की तुलना में अंगूर का क्या प्रभाव पड़ता है और रोजाना आधार पर अंगूर के सेवन का प्रभाव अल्जाइमर रोग से संबंधित बीमारी पर क्या प्रभाव पड़ता है।"सिल्वरमैन ने कहा, "पायलट अध्ययन इस बात का साक्ष्य प्रदान करता है कि अंगूर का सेवन मस्तिष्क व हृदय को स्वस्थ रखने में कारगर है, हालांकि अध्ययन के निष्कर्ष के लिए और अधिक अध्ययन की जरूरत है।"

अध्ययन के निष्कर्ष के मुताबिक, अंगूर चयापचय गतिविधियों में गिरावट से सुरक्षा प्रदान करता है।मस्तिष्क के खास भागों में चयापचय गतिविधियों का कम होना अल्जाइमर बीमारी की प्रारंभिक शुरुआत को दर्शाता है। यह अध्ययन पत्रिका 'एक्सपेरिमेंटल जेरंटोलॉजी' में प्रकाशित हुआ है।

मूल स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.