... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 8:21 AM IST
Coffee: Like bananas, coffee either relieves your from constipation by stimulating a bowel movement or constipates you by causing dehydration.
आजकल डाइबिटीज़ का खतरा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है और लोग इस रोग को लेकर हमेशा हैरान परेशान रहते हैं। लेकिन हाल के एक अनुसंधान से पता चला है कि सिर्फ चार-पांच कॉफी पीने से टाइप-2 मधुमेह का खतरा कम किया जा सकता है। डेनमार्क के वैज्ञानिकों ने ऐसे दो यौगिकों (कम्पाउंड्स) की पहचान की है जिनका सेवन शरीर के लिए लाभदायक होता है। इसके साथ इन यौगिकों से ऐसी कई दवाईयां भी बनाई जा सकती हैं जो बीमारी को रोकने और उसकी रोकथाम के लिए मददगार हों।
मधुमेह की रोकथाम में कॉफी के कौन से बायोएक्टिव घटक ज्यादा फायदेमंद है, इसकी जांच करने के लिए वैज्ञानिकों ने चूहों की कोशिकाओं पर कॉफी के अलग-अलग पदार्थो का परीक्षण किया। शोधार्थियों ने प्रयोगशाला में अलग-अलग कॉफी के यौगिकों से चूहों की कोशिकाओं पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन किया। इसके बाद वैज्ञानिकों ने पाया कि ग्लूकोज के साथ कैफेस्टॉल और कैफिक अम्ल के मिलने पर इंसुलिन का स्राव बढ़ जाता है। केवल यही नहीं कैफेस्टॉल से मांसपेशियों की कोशिकाओं में ग्लूकोज की खपत में भी वृद्धि पाई गई। पढ़े- हेल्दी मानसून रेसिपी – मसाला कॉफी
डेनमार्क की आरहूस यूनिवर्सिटी के मुख्य शोधार्थी के अनुसार, 'कैफेस्टॉल के दोहरे लाभ टाइप-2 मधुमेह की रोकथाम के लिए कारगर हैं।' फिल्टर्ड (ड्रिप) कॉफी में हालांकि कैफेस्टॉल की मात्रा बहुत कम होती है, इसलिए ऐसी संभावना है कि इसके अन्य यौगिक भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। टाइप 2 मधुमेह से पीड़ित मरीजों में इंसुलिन का असर होना बंद हो जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए अग्न्याशय (पैनक्रियास) अधिक इंसुनिल का निर्माण करने लगता है, लेकिन वह काफी नहीं होता है। ऐसी स्थिति में रक्त में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है, जिससे 'अंधापन' और 'तंत्रिका क्षति' जैसी कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होती हैं। पढ़े- लंबी उम्र पानी है तो पियें दिन में तीन कप कॉफी!
अनुवाशिंक और जीवनशैली के कई कारकों की वजह से भी टाइप-2 मधुमेह पैदा होता है, लेकिन देखा गया है कि कॉफी के सेवन से इसे रोकने में मदद मिलती है। यह अध्ययन एसीएस जर्नल ऑफ नेचुरल प्रोडक्ट्स में प्रकाशित हुआ है।
मूल स्रोत -IANS Hindi
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।