... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 8:29 AM IST
Dark chocolate can be a healthy alternative to chocolates when had in moderation. However, make sure you avoid dark chocolate that contains caramel, nuts and other fillings.
मूल स्रोत -IANS Hindi
वैसे जाड़ा हो या गर्मी मौसम के बदलाव के साथ खांसी होना तो जैसे एक रूटीन बन जाता है। जल्दी से राहत पाने के लिए लोग कफ सिरप पी लेत हैं लेकिन जो लोग घरेलू तरीके से इससे राहत पाना चाहते हैं वे शहद और नींबू या हल्दी दूध जैसे चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हाल के एक अनुसंधान ने खांसी से राहत पाने के एक मीठे तरीके के बारे में बताया है।
समाचार पत्र डेली मेल के मुताबिक चॉकलेट खाना खांसी के लिए एक कारगर नुस्खा है। हुल विश्वविद्यालय में हृदय और श्वसन अध्ययन के प्रमुख प्रोफेसर एलिन मोरिस ने कहा, 'चॉकलेट खांसी को रोक सकता है।' प्रोफेसर ने कहा कि अध्ययनों में पाया गया है कि खांसी के मरीज जब चॉकलेट आधारित दवा लेते हैं, तो दो दिन में ही काफी राहत मिलती है।
इससे पहले भी दूसरे अध्ययनों में ऐसी बात कही जा चुकी है। लंदन के इंपीरियल कॉलेज के शोधार्थियों ने पाया कि कोकोआ में पाया जाने वाला एक अल्केलॉइड थियोब्रोमिन खांसी को कोडीन से बेहतर तरीके से रोक सकता है। कोडीन खांसी की दवा में पाया जाने वाला एक आम यौगिक है।
आखिर खांसी में चॉकलेट से आराम क्यों मिलता है? शोधार्थियों का दावा है कि कोकोआ का गुण शांति देने वाला या स्निग्धकारी होता है। इसका मतलब यह है कि यह सूजन और खरास में आराम पहुंचाता है।
खास तौर से इसका कारण यह है कि यह कफ सीरप की तुलना में अधिक अच्छी तरह से चिपकता है और बेहतर लेप का काम करता है, जिससे कंठ में नस की सिरा को सुरक्षा मिलती है। यह सिरा ही हमें खांसने के लिए मजबूर करता है।
लेकिन कोई भी चीज संतुलित मात्रा में खाने से उसका असर अच्छा होता है, इसलिए चॉकलेट खायें लेकिन संतुलित मात्रा में।
चित्र स्रोत - Shutterstock