
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 7:39 PM IST
हर एक कि जिंदगी में बोर्ड की परीक्षा देने का समय और परीक्षाफल निकलने का समय बहुत ही मुश्किल समय रहता है। परीक्षाफल के ऊपर ही पूरे जिंदगी का फैसला निर्भर करता है। आपके माता-पिता के साथ सारे रिश्तेदारों की आँखें आपके परीक्षाफल पर टिकी होती हैं।
और इन सब की आकांक्षाएं आपको तनाव में डाल देती हैं। लेकिन आप घबरायें नहीं, सफलता और असफलता जिंदगी का हिस्सा होता है, इसको स्वीकार करने की कोशिश करनी चाहिए। अपने को सफल साबित करने का मौका आपको बाद में भी मिलेगा।
इस तरह की बात सभी करेंगे लेकिन परिस्थिति से आपको जूझना पड़ेगा। लेकिन चिंता की ज़रूरत नहीं है, सिर्फ खुद को शांत रखें और इन बातों पर ध्यान दें-
चुपचाप न रहें, बात करें- अगर आप तनाव और बेचैनी महसूस कर रहे हैं तो तुरन्त अपने माता-पिता से दिल की बात करें, इससे आपको शांति मिलेगी। जिससे भी बात करके आपके दिल को सुकून मिले उससे ही बात करें। कभी भी परिक्षाफल अकेले देखने न जायें, किसी को अपने साथ ले ले। वह आपके माता-पिता, दोस्त या भाई-बहन कोई भी हो सकते हैं। इनसे आप अपने दिल का सुख-दुःख दोनों बाँट सकते हैं।
सकारात्मक मनोभाव रखें- आप अपने दिल में इस बात को बैठा लें कि जो कुछ भी होगा वह अच्छे के लिए होगा। अपने आप पर भरोसा रखें और आगे क्या करना है वह सोचे। इस मनोभाव से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। खुद को साबित करने का मौका और भी हैं जिंदगी में, यह आखिरी नहीं है।
कसरत- परिक्षाफल निकलने के दिन या समय खुद को घर में कैद न कर लें। सुबह बाहर सैर करने जायें, अपना मनपसंद कसरत करें, वह तैरना, दौड़ना, फूटबॉल-क्रिकेट खेलना, जिम जाना, जुम्बा करना आदि कुछ भी हो सकता है। कसरत करने से शरीर से तनाव को कम करने वाला केमिकल निकलता है जिससे आपका तनाव कुछ हद तक कम होता है।
योगाभ्यास-योग एक ऐसा साधन है जिसको सही तरीके से करने पर न सिर्फ आपका तनाव कम होता है बल्कि इससे आपके मन को एक अलग ही आत्मविश्वास मिलता है।
किताब पढ़ें या चित्रकारी करें- आपका जो भी मनपसंद काम हो उसको करें, इससे आपके मन के भीतर छिपा भय धीरे-धीरे दूर होने लगेगा। कुछ भी नया करने से (नया रेसिपी ट्राइ करें, नया पिक्चर बनायें, कुछ लिखने की कोशिश करें आदि) दिल को जो खुशी मिलती है उस अनुभूति में तनाव कहीं दूर भाग जाता है।
मनपंसद खाना खायें- पता है कभी-कभी मनपसंद खाना खाने से भी तनाव कम होता है। किसी परेशानी के कारण जब भी आपका दिल बैठने लगे जो भी खाना आपको पसंद हो तुरन्त खा लें, इससे आपके दिल को खुशी मिलेगी। हाँ, ज़्यादा मत खायें, इससे परेशानी और बढ़ेगी।
मनपंसद खाना खायें- पता है कभी-कभी मनपसंद खाना खाने से भी तनाव कम होता है। किसी परेशानी के कारण जब भी आपका दिल बैठने लगे जो भी खाना आपको पसंद हो तुरन्त खा लें, इससे आपके दिल को खुशी मिलेगी। हाँ, ज़्यादा मत खायें, इससे परेशानी और बढ़ेगी।
चित्र स्रोत: Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।