... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:37 PM IST
गर्भाशयाचा कर्करोग दुर राहतो –अमेरिकन जर्नल ऑफ़ क्लिनिकल न्युट्रीशन यांच्या नुसार चहाच्या सेवनाने गर्भाशयाचा कर्करोग दुर राहण्यास मदत होते.ज्या महिला दिवसातून 2 कप चहा घेतात. त्यांच्यात गर्भाशयाचा कर्करोग होण्याची 1/3 शक्यता कमी होते.
लोगों के मन में कैंसर रोग की छवि डरा देनेवाली होती है। हर साल लाखों लोगो की मौत कैंसर रोग के कारण होती है। इस क्षेत्र में एक नए आविष्कार ने लोगों को चौंका दिया है। वैज्ञानिकों ने कैंसर रोगियों के लिए एक नया टीका विकसित किया है जो रोगी के शरीर में प्रोटीन के रूप बदल देता है, और इससे कैंसर के खिलाफ प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ सकती है। समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार, अध्ययन की मुख्य लेखिका बीट्रिज कारेनो ने कहा, 'कैंसर के टीके सामान्य रूप से इस्तेमाल किए जा सकते हैं।' पढ़े- स्तन कैंसर: कारण, लक्षण और बचाव
उन्होंने बताया, 'यह एक पहला व्यक्तिगत टीका है। सामान्य टीके सामान्य और गैर रूपांतरित प्रोटीन पर प्रतिक्रिया करते हैं और इसलिए प्रतिरक्षा शक्ति बहुत मजबूत नहीं होती।' कारेनो ने बताया, 'हमने अपने टीके में रोगी में रूपांतरित प्रोटीन का प्रयोग एक ट्यूमर के साथ किया और साबित किया कि ट्यूमर के पृथक पदार्थो को पहचान करने की तीव्रता और संख्या बढ़ाकर इन प्रोटीनों ने टी कोशिकाओं में जोरदार प्रतिक्रिया की।' टी-कोशिकाएं अन्य कोशिकाओं की सतह के असामान्य पदार्थो को खोजती हैं और समाधान करने योग्य पदार्थों का उत्पादन करके उन्हें खत्म करती हैं। कारेनो ने कहा, 'परिवर्तित प्रोटीनों ने यह साबित किया है कि उनमें प्रतिरक्षा प्रणाली को सक्रिय करने की ज्यादा क्षमता है।' पढ़े- 7 योगासन कैंसर से लड़ने में करते हैं मदद
शोधकर्ताओं ने बताया है कि इस प्रकार के टीके मेलेनोमा, फेफड़ों का कैंसर, मूत्राशय और मलाशय कैंसर से पीड़ित रोगियों के लिए ज्यादा प्रभावी हैं। सेंट लुईस स्थित वाशिंगटन युनिवर्सिटी स्कूल के मेडिसिन विभाग में शोधकर्ता कारेनो ने बताया, 'हमने भारी संख्या में जो उत्परिवर्तन और रूपांतरित प्रोटीन पाए, उनका प्रयोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती प्रदान करने में किया जा सकता है।' पढ़े- ग्रीन टी मुँह के कैंसर के खतरे को करता है कम
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।