... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 8:22 AM IST
मूल स्रोत -IANS Hindi
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा किशोरों में एनीमिया के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए देशव्यापी दौरे पर हैं। प्रियंका ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा के साथ मिलकर देशव्यापी साप्ताहिक आयरन एंड फोलिक एसिड सप्लीमेंट (डब्ल्यूआईएसएफ) जागरूकता अभियान की शुरुआत की।
इस पहल के जरिए, देशभर के किशोरों के बीच एनीमिया से बचाव की निशुल्क गोलियां वितरित की जाएगी ताकि उनमें एनीमिया को समाप्त किया जा सके। इस अवसर पर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई, जिसमें प्रियंका एनीमिया के प्रति जागरूकता फैलाती नजर आई।
प्रियंका ने कहा कि स्वास्थ्य एवं पोषण देश के विकास में महत्वूपर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि पिछले एक दशक से यूनिसेफ से जुड़ी हुई हूं और इसके जरिए अद्भुत अभियानों से जुड़ी हूं।'
प्रियंका ने एनीमिया से बचाव के लिए इस नीली गोली को अपनी खुराक में शामिल करने की बात भी कही। प्रियंका ने कहा, 'हमने लगभग छह महीने पहले भोपाल में यह अभियान शुरू किया था और तब पहली बार इसके बारे में जान पाई थी।'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं दिन में 16 घंटे काम करती हूं, यहां-वहां सफर करती हूं। इस वजह से मुझे ठीक तरह से खाने का भी समय नहीं मिलता। मैं पिछले छह महीने से यह गोली खा रही हूं, इससे मेरी प्रतिरक्षा प्रणाली बहुत मजबूत हुई है।'
इसके अलावा आप नैचुरल तरीके से बीटरूट खाकर भी एनीमिया का इलाजकर सकते हैं।
चित्र स्रोत - Shutterstock