... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 8:29 AM IST
मूल स्रोत: IANS Hindi
अब तक लोगों को ये लगता था कि बीड़ी पीने से लंग या मुँह में कैंसर होता है लेकिन हाल के एक अनुसंधान से ये पता चला है कि इस व्यसन से पेट में भी कैंसर हो सकता है। सबसे दुःख की बात ये है कि इन सारे सत्य को जानने के बावजूद लोग क्यों धूम्रपान करते हैं? क्यों इस जानलेवा व्यसन को अपने जिंदगी का हिस्सा बना लेते हैं। पढ़े- ई-सिगरेट से भी हो सकता है फेफड़ों को खतरा
ज्यादा बीड़ी पीने से सिर्फ फेफड़ों और मुंह के कैंसर का ही नहीं, बल्कि पेट के यानी गैस्ट्रिक कैंसर का खतरा रहता है। एक नए शोध में यह साबित हुआ है। कोल्लम जिले के कुरुनागापल्ली में वर्ष 1990-2009 के बीच 30 से 40 वर्ष की आयु के करीब 65 हजार लोगों पर यह अध्ययन किया गया। अध्ययन के दौरान शोधार्थियों ने देखा कि बीड़ी की संख्या बढ़ने के साथ ही कैंसर का खतरा भी बढ़ता जाता है।
शहर के रीजनल कैंसर सेंटर ने इस शोध का संचालन किया है। यह शोध 'गैस्ट्रोइंटरोलॉजी' की विश्व पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। मंगलवार को यहां शोधार्थियों द्वारा इन निष्कर्षो को उजागर किया गया।
शोध में देखा गया है कि बीड़ी न पीने वालों की तुलना में जो लोग 18 वर्ष की उम्र में बीड़ी पानी शुरू कर देते हैं, उनमें 18-22 साल के बीच 2.0 कैंसर का खतरा और 1.8 पेट के कैंसर होने का खतरा होता है।
इस अध्ययन की मुख्य लेखक पी जयलक्ष्मी के अनुसार, इससे पहले हुए अध्ययन बताते हैं कि बीड़ी की वजह से मुंह, श्वसन और पाचन तंत्र के कैंसर का खतरा होता है, लेकिन वर्तमान में हुआ शोध साबित करता है कि बीड़ी-धूम्रपान की वजह से पेट का कैंसर होता है।'
चित्र स्रोत: Shutterstock