... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 8:12 PM IST
Beetroot can be good for your heart. © Shutterstock
चुकंदर के गुणों के बारे में कौन अनजान है। इस सब्ज़ी से एक नहीं अनेक फायदे होते हैं। उन्हीं में से एक बड़ा फायदा दिल को है। चुकंदर का रस पीना दिल के मरीजों के लिए लाभकारी हो सकता है। यह हृदयाघात के रोगियों की मांसपेशियों को मजबूत बना सकता है। जर्नल 'सकुर्लेशन : हार्ट फेल्यर' में प्रकाशित शोध नतीजों के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने जाना कि चुकंदर के रस में नाइट्रेट की उच्च मात्रा के कारण मांसपेशियों में सुधार होता है।
सेंट लुईस के वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के उप प्रध्यापक लिंडा पीटरसन के मुताबिक, "यह एक छोटा सा अध्ययन है, लेकिन इससे हमें ज्ञात हुआ कि चुकंदर का रस पीने के दो घंटों के बाद रोगियों की मांसपेशियों की ताकत में अभूतपूर्व सुधार हुआ।" अध्ययन में रोगियों ने चुकंदर के रस का उपचार और उसके समान ही उसका प्लेसिबो लिया, जिसमें से केवल नाइट्रेट को निकाल दिया गया था।
दोनों परीक्षण सत्र एक से दो सप्ताहों के अंतर में किए गए, जिससे कि एक उपचार का असर दूसरे पर न पड़े। चुकंदर का रस पीने के दो घंटों के बाद रोगियों ने स्वीकार किया कि उनकी मांसपेशियों की ताकत में 13 प्रतिशत का इजाफा हुआ। शोधकर्ताओं ने यह भी बताया कि प्रतिभागियों को दिल की गति से लेकर रक्तचाप में गिरावट जैसा कोई विशेष साइड इफेक्ट महसूस नहीं हुआ, जो हृदयाघात के रोगियों के लिए महत्वपूर्ण है।
स्रोत: IANS
चित्र स्रोत: Getty
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।