सीबीआई छापे से भड़के केजरीवाल ने मोदी को कहा कायर और मनोरोगी

क्या मोदी में मनोरोग के लक्षण हैं?

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 8:22 AM IST

मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में सीबीआई द्वारा छापेमारी से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुरी तरह से भड़क गए। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि मोदी जब राजनीतिक रूप से नहीं निपट पायें तो उन्होंने इस तरह का कदम उठा लिया। वो ये कहने से भी नहीं झिझके कि नरेंद्र मोदी कायर और मनोरोगी है। लेकिन वित्त मंत्री अरूण जेटली ने यह कहकर बात को झुठला दिया कि ये छापेमारी दूसरे किसी ऑफिसर के लिए की गई थी।

मोदी के बारे में इस तरह की बातों पर ध्यान देने से पहले ये जानते हैं कि मनोरोगी के क्या लक्षण होते हैं?

दि मेरियम वेबस्टार डिक्शनरी के अनुसार, मनोरोगी मानसिक रूप से अस्वस्थ होते हैं। मनोरोगी दूसरों की बिल्कुल परवाह नहीं करते और स्थिति बदतर होने पर बहुत ज्यादा भड़के हुए होते हैं। अध्ययन के अनुसार मनोरोगी असंवेदनशील, आवेगपूर्ण व्यवहार, चालाक, गैर जिम्मेदार और असामाजिक व्यवहार करने वाले होते हैं। उनके इस तरह के आचरण से परिवार, मित्र, आस-पास के लोग, जहां काम करते हैं सभी प्रभावित होते हैं।

मनोरोग मरीज़ को पहचानने के लिए ये कुछ आम लक्षण हैं-

• पर्सनैलिटी एण्ड इन्डविजुअल डिफरेन्स के एक जर्नल के अनुसार जम्हाई से आप मनोरोगी को पहचान सकते हैं। आम तौर पर अगर आप जम्हाई लेते हैं तो दूसरे भी लेने लगते हैं लेकिन मनोरोगी पर कोई असर नहीं पड़ता है।

• केमोसेंसरी परसेप्शन जर्नल के अनुसार मनोरोगी अच्छी तरह से गंध को सूंघ नहीं पाते हैं।

ये कुछ आम लक्षण होते हैं, लेकिन हर मनोरोगी के कुछ अपने खास लक्षण होते हैं। इसका निर्धारण सही तरह से डॉक्टर ही कर सकते हैं।

मूल स्रोत - Arvind Kejriwal calls Narendra Modi a psychopath. Here’s what makes one a psychopath

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

 संदर्भ-

References:

1. BLONIGEN DM, HICKS BM, KRUEGER RF, PATRICK CJ, IACONO WG. Psychopathic personality traits: heritability and genetic overlap with internalizing and externalizing psychopathology. Psychological medicine. 2005;35(5):637-648. doi:10.1017/S0033291704004180.

2. Kiehl KA, Hoffman MB. THE CRIMINAL PSYCHOPATH: HISTORY, NEUROSCIENCE, TREATMENT, AND ECONOMICS. Jurimetrics. 2011;51:355-397.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source