ब्लूबेरी के ये फायदे जानकर आप आज से ही खाएंगे इसे

ब्लूबेरी खाने से न सिर्फ बढ़ती उम्र थमती है, बल्कि नजर और याद्दाश्त भी तेज होती है।

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST

मूल स्रोत: IANS Hindi

वैसे तो भारत में ब्लूबेरी खाने का उतना चलन नहीं हैं लेकिन इस रिसर्च को पढ़ने के बाद आप खुद को ब्लूबेरी को खाने से रोक नहीं पायेंगे। हर उम्र में फिट और हेल्दी रहने के लिए ज़रूरी होता है आप अपने डायट पर सबसे पहले ध्यान दें क्योंकि इसका सीधा संबंध आपके हेल्थ से होता है।

ब्लूबेरी खाने से न सिर्फ बढ़ती उम्र थमती है, बल्कि नजर और याददाश्त भी तेज होती है। यह एक नए शोध का निषकर्ष है। अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चरल साइंसेज को डॉक्टोरल छात्र सूयांग कू ने एक बयान जारी कर बताया, 'ब्लूबेरी खाने से कैंसर का खतरा भी कम होता है, साथ ही हृदय रोग होने की संभावना भी कम हो जाती है।'

इससे पिछले शोधों में भी पता चला था कि ब्लूबेरी में एंटीऑक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे अल्जाइमर रोग का खतरा हो जाता है। अल्जाइमरविक्षिप्तता का एक सामान्य रूप है, जिस कारण लोगों की पहचानने की क्षमता और याददाश्त में गिरावट आ जाती है। शोधकर्ता अलग-अलग जनसांख्यिकीय समूहों के उपभोक्ताओं की ब्लूबेरी के बारे में ज्ञान का निर्धारण करना चाहते थे। उन्होंने पाया कि कम आय वर्ग के लोगों के उच्च आय वर्ग की तुलना में ब्लूबेरी के स्वास्थ्य फायदों के बारे में कम जानकारी दी।

शोधकर्ताओं ने अमेरिका के 31 राज्यों में 2,000 से ज्यादा लोगों का सर्वेक्षण कर यह पता लगाने की कोशिश की कि लोगों को ब्लूबेरी के फायदों के बारे में जानकारी है या नहीं।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source