... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
मूल स्रोत: IANS Hindi
शराब पीना बुरी बात होता है ये तो सभी जानते हैं। क्योंकि इसका सेवन पूरे शरीर को विभिन्न तरह से नुकसान पहुँचाता है। धीरे-धीरे शरीर के सभी अंत अपना काम सुचारू रूप से नहीं कर पाते हैं। यहाँ तक शरीर का प्रतिरोधक क्षमता यानि इम्युनिटी पावर भी कम होता है जिसके कारण शरीर बीमारियों से लड़ने की क्षमता खो देता है। फलस्वरूप अल्कोहल पीने वाले बीमार रहने लगते हैं। हाल के एक अनुसंधान से ये पता चला है कि शराब के सेवन से पेट के बैक्टिरीया लीवर में जाकर उसको नुकसान पहुँचाते हैं, जिसके कारण लीवर संबंधी बीमारियों का प्रकोप होना शुरू हो जाता है।
शराब का सेवन व्यक्ति के लिए कई तरह से घातक साबित होता है। हालिया अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि शराब के सेवन से आंतों के जीवाणु लीवर में चले जाते हैं, जिससे लीवर संबंधित बीमारियां होती हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, शराब आंतों में प्राकृतिक एंटीबायोटिक के निर्माण को कम करते हैं और लीवर में जीवाणुओं के विकास में सहायता पहुंचाते हैं, जिससे लीवर की बीमारियां होती हैं।
अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया के सैन डिएगो स्कूल ऑफ मेडिसिन में वरिष्ठ लेखक बन्र्ड स्कनाबल ने कहा, 'शराब शरीर के रोगाणुओं से लड़ने की क्षमता को कम करता है।'
उन्होंने कहा, 'और जब शरीर की रोगाणुओं से लड़ने की क्षमता घटती है, तो शराब से संबंधित लीवर की बीमारियां सामने आती हैं। इससे बचने के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना बढ़िया विकल्प है।'
यह अध्ययन पत्रिका 'सेल होस्ट एंड माइक्रोब' में प्रकाशित हुआ है।
चित्र स्रोत: Shutterstock