अमिताभ पोलियो और टी.बी. के बाद 'मिशन' हेपेटाइटिस बी के अभियान में जुटे

हेपेटाइटिस बी जागरूक अभियान में अमिताभ बच्चन शामिल

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 7:37 PM IST

अब तक अभिनेता अमिताभ बच्चनपोलियो औेर टी.बी. के अभियान कार्य में संलग्न थे लेकिन अब वे हेपेटाइटिस बी वायरस के बारे में लोगों को जागरूक करने के काम के तैयारी में लगे हुए हैं। यह लीवर की एक जानलेवा बीमारी है जो धीरे-धीरे व्यापक रूप धारण करता जा रहा है।

वे हेपेटाइटिस बी वायरस (एचबीवी) के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और इस मुद्दे पर जागरूकता अभियान के प्रसार की रूपरेखा तय करेंगे। अमिताभ बच्चन को हेपेटाइटिस बी उन्मूलन अभियान का ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त किया गया है। 72 वर्षीय अमिताभ ने इस बारे में ट्विटर पर जानकारी साझा की। अमिताभ बच्चन ने सोमवार सुबह दिल्ली के लिए उड़ान भरी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'नए मिशन, हेपेटाइटिस बी के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत हो चुकी है। पोलियो और टीबी की तरह इस अभियान को भी आगे ले जाने की रूपरेखा पर अधिकारियों से मुलाकात होगी।' अमिताभ बच्चन ने इससे पहले हेपेटाइटिस बी के वायरस के बारे में भी ट्वीट किया। पढ़े- मोटे और मधुमेह रोगी को हो सकता है यकृत की बीमारी का खतरा

उल्लेखनीय है कि अमिताभ को 2005 में यूनेसेफ ने पोलियो उन्मूलन के लिए ग्लोबल एंबेस्डर के तौर पर अपने साथ जोड़ा था। अन्य कारकों के साथ-साथ उनके प्रचार अभियान ने भी देश को पोलियो मुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई।

हेपेटाइटिस बी बीमारी का शिकार पूरा विश्व होता जा रहा है। इस बीमारी के कारण लीवर में सिरोसीस और कैंसर होने की संभावना होती है जो बाद में मौत का सबब बन जाता है।

हेपेटाइटिस बी के होने का कारण-

यह साधारणतः रक्त के साथ रक्त के साथ रक्त का संपर्क और वीर्य और योनि द्रव के साथ संपर्क के कारण भी होता है। भारत में साध‍ारणतः इस बीमारी के होने का कारण है-

  • माँ से बच्चे के जन्म के समय

  • हेपेटाइटिस संक्रमित व्यक्ति के साथ संपर्क करने पर

  • व्यवहार किया हुआ सुई इस्तेमाल करने पर

  • असुरक्षित रक्ताधान करने पर (Unsafe blood transfusions)

  • असुरक्षित यौन संबंध से

साधारणतः इस बीमारी के शुरूआती लक्षणों के बारे में पता लगाना मुश्किल हो जाता है-

  • त्वचा और आँख में पीलापन

  • मूत्र में पीलापन

  • अत्यधिक थकान

  • उल्टी

  • मतली

  • पेट में दर्द

कुछ लोगों का लीवर बहुत दिनों से अस्वस्थ होता है जिस पर पहले से ध्यान नहीं देने पर कैंसर या सिरोसीस होने की संभावना ज़्यादा हो जाती है। इसलिए सचेत रहें और स्वस्थ रहें।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत:  Bollywoodlife.com


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source