... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
It can prevent cancer: Amla is also reported to possess chemo-preventive effects, free radical scavenging, antioxidant, anti-inflammatory, antimutagenic and immunomodulatory activities, properties that are efficacious in treatment and prevention of cancer [3].
स्रोत: IANS Hindi
स्किन कैंसर ने आज पूरी दुनिया में भयावह रूप धारण कर लिया है और यह सालाना लाखों लोग इसकी चपेट में आकर मौत के शिकार हो जाते हैं। मेलेनोमा (Melanoma) स्किन में होने वाला एक ऐसा कैंसर है जो बाकी सबसे ज्यादा खतरनाक माना गया है, अभी तक इस मेलेनोमा कैंसर से बचने का कोई स्थायी समाधान तो नहीं मिला है लेकिन हाल ही में चिली के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी क्रीम ईजाद की है जो की शुरुवाती परीक्षणों में इससे निपटने में मददगार पायी गयी है। चिली यूनिवर्सिटी ने बताया कि, अमेरिका के स्थानिक पौधे से बनी इस प्रभावशाली क्रीम को रसायन और जीवविज्ञान की संकाय के रिसर्चर ने मिलकर बनाया है।
इस शोध दल में शामिल सोफिया मिशेलसन ने बताया, अभी यह परीक्षण के प्रारंभिक दौर में है। फिलहाल इसका परीक्षण केवल जानवरों पर किया गया है, जिसमें यह मेलेनोमा के लिए एक प्रभावी समाधान साबित हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में हर साल बीस से तीस लाख लोगों में मेलेनोमा कैंसर की पहचान होती है।
मिशेलसन ने कहा, ‘हम मेलेनोमा से लड़ाई कर रहे हैं, क्योंकि यह बहुत आक्रामक त्वचा कैंसर है। हालांकि वर्तमान में ऐसी बहुत सी क्रीमें हैं, लेकिन यह इस प्रकार के कैंसर के लिए इतनी प्रभावी नहीं हैं।‘ विशेषज्ञों का मुख्य उद्देश्य एक तंत्र की खोज करना था जो कि ट्यूमर की उपस्थिति से पहले ही जीव की प्रतिक्रिया की रोकथाम कर सके। शोधार्थियों ने बताया, यह क्रीम बाहरी उपयोग के लिए है, जिसे प्रत्येक महीने में हर तीसरे दिन इस्तेमाल किया जाना चाहिए और इस दौरान वह भाग साफ-सुथरा होना चाहिए।
रिसर्चर का कहना था की वे इसके प्रभावी गुणों को देखकर काफी उत्साहित हैं। इसके साथ ही जो क्रीम इन लोगों ने मिलकर बनाई है इसकी कीमत बाकी क्रीमों की तुलना में काफी कम है। अगर हम बाज़ार में देखें तो सामान्य कैंसर से निजात दिलाने वाली क्रीमों की कीमत भी बहुत ज्यादा है।
चित्र स्रोत: Shutterstock