Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
स्रोत - IANS
मेडिकल साइंस के तेज़ी से विकास के कारण कैंसर का उपचार अब मुमकिन तो है, और इसकी वजह से कई लोगों की जान भी बचाई जा चुकी है। हालांकि कैंसर का उपचार महंगा ज़रूर है। अलग-अलग किस्म के कैंसर का उपचार करने में कई महंगी दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है, जिसपर खर्चा करना हर किसी के बस की बात नहीं है। लेकिन हाल ही में ऐसी ख़बरे आने लगी हैं कि कैंसर के उपचार में कुछ सस्ती और आम दवाएं असर दिखा रही हैं। अभी आई एक ऐसी ही ख़बर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।मधुमेह को बढ़ने से रोकने की एक साधारण दवा 'मेटफॉर्मिन' अग्नाश्य के कैंसर को बढ़ने से रोकने में मददगार है। अध्ययन के मुताबिक, मेटफॉर्मिन लेने वाले मधुमेह से पीड़ित को अग्नाशय का कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है, जबकि अग्नाशय के कैंसर से पीड़ित व्यक्ति द्वारा मेटमॉर्फिन लेने से मौत का जोखिम कम हो जाता है।
शोधकर्ताओं ने कहा कि टाइप टू मधुमेह की बीमारी में इस्तेमाल में लाई जाने वाली आम दवा मेटफॉर्मिन अग्नाशय कैं सर में सूजन व फाइब्रोसिस (रेशेदार संयोजी ऊत्तक का अत्यधिक जमाव) को रोकता है। अध्ययन के मुताबिक, ओवरवेट व मोटापे से पीड़ित लोगों में लाभकारी प्रभाव अधिक होता है।
अमेरिका के मेसाचुसेट्स में हावर्ड मेडिकल स्कूल में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के सहायक प्रोफेसर व अध्ययन के मुख्य लेखक दाई फुकुमुरा ने कहा, ‘हमने पाया कि मेटफॉर्मिन डेस्मोप्लासिया से संबंधित प्रतिरक्षा कोशिकाओं को खत्म करता है, जो अग्नाशय के कैंसर का प्रमुख लक्षण है।’ यह अध्ययन पत्रिका 'पीएलओएस वन' में प्रकाशित हुआ है।
चित्र स्रोत – Getty