टूथपेस्ट का प्रचार करती नज़र आई लारा दत्ता!

लारा दत्ता को कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड के टूथपेस्ट 'कोलगेट टोटल चार्कोल डीप क्लीन' के विज्ञापन में ली गई हैं, जो संपूर्ण ओरल केयर का दावा करता है।

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:54 PM IST

पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री लारा दत्ता का मानना है कि दांतों की साफ-सफाई स्वस्थ जीवन की कुंजी है। लारा कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड के टूथपेस्ट 'कोलगेट टोटल चार्कोल डीप क्लीन' के विज्ञापन में ली गई हैं, जो संपूर्ण ओरल केयर का दावा करता है। वह कहती हैं कि इस उत्पाद के इस पहलू ने ही उन्हें इसमें काम करने के लिए राजी किया। पढ़े- 60 सेकेंड में दाँत दर्द कैसे करें दूर

कोलगेट और लारा का रिश्ता काफी पुराना है। उन्होंने एक बयान में कहा, 'हम सभी संपूर्ण स्वास्थ्य में दांतों की साफ-सफाई के महत्व से अच्छी तरह वाकिफ हैं। नई उत्पाद रेंज ने सीधा मेरा ध्यान खींचा, क्योंकि यह बेहतर सफाई और पूरे मुंह को सुरक्षा मुहैया कराता है।' पढ़े- सेंसिटिव दांतों के लिए फ्लॉसिंग, सही या गलत?

लारा कोलगेट के नए विज्ञापन में नजर आएंगी। ब्रांड के विपणन निदेशक एरिक जुम्बर्ट का कहना है कि लारा बिल्कुल सही चुनाव हैं, क्योंकि वह ब्रांड की सभी खूबियों को मूर्त रूप देती हैं। लारा आगे 'फितूर' और 'सिंह इज ब्लिंग' फिल्म में नजर आएंगी।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत:  Getty image


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source