Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अब नैचुरल फूड ऐडिटिव स्किन कैंसर के रोकथाम में कर सकता है मदद

एन्नाट्टो में पाया जाने वाला बिक्सिन चमकीला लाल-नारंगी रंग का एक यौगिक है, जो कैंसर कोशिकाओं के प्रारंभिक निर्माण की रोकथाम में मददगार हो सकता है।

अब नैचुरल फूड ऐडिटिव स्किन कैंसर के रोकथाम में कर सकता है मदद

Written by Agencies |Updated : January 5, 2017 8:31 AM IST

मूल स्रोत: IANS Hindi

आजकल के प्रदूषण भरे वातावरण में स्किन कैंसर या त्वचा कैंसर होने का खतरा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।  इसके खतरे को कम करने के लिए तरह-तरह के एहतियात बरते जा रहे हैं, लोशन,सनस्क्रिन आदि लगाकर  इसके खतरे को कम करने की कोशिश की जा रही है। हाल ही के अनुसंधान में एक नई खोज की बात सामने आई है। एन्नाट्टो नाम का एक प्राकृतिक खाद्य अनुपूरक (एडिटिव) त्वचा में कैंसर की रोकथाम में मदद करता है।

त्वचा कैंसर से पीड़ित रोगियों के लिए यह खबर एक खुशखबरी है, क्योंकि अमेरिका के शोधर्थियों ने प्राकृतिक खाद्य अनुपूरक (एडिटिव) एन्नाट्टो में एक ऐसे यौगिक की खोज की है, जो त्वचा में कैंसर की रोकथाम में मदद करता है। एन्नाट्टो में पाया जाने वाला बिक्सिन चमकीला लाल-नारंगी रंग का एक यौगिक है, जो कैंसर कोशिकाओं के प्रारंभिक निर्माण की रोकथाम में मददगार हो सकता है।

Also Read

More News

अमेरिका की एरिजोना यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर जार्ज वॉन्ड्रैक के मुताबिक, 'बिक्सिन कैंसर कोशिकाओं के निर्माण और परा-बैंगनी किरणों से त्वचा की क्षति को रोकने में सक्षम है। यह यौगिक कैंसर कोशिकाओं को नष्ट नहीं करता, लेकिन उनकी निर्माण प्रक्रिया को रोकता है।' उन्होंने बताया, 'यह खोज अद्वितीय है, क्योंकि बिक्सिन एक पोषक तत्व है, त्वचा पर लगाने वाला कोई सनस्क्रीन नहीं।'अभी तक यह शोध केवल चूहों पर किया गया है। बिक्सिन के प्रभावों पर लगातार आगे होने वाले शोध मानवों में सूर्य की किरणों से होने वाली क्षति, फोटो एजिंग और कैंसर की रोकथाम में मददगार हो सकते हैं।

यह शोध पत्रिका 'फ्री रेडिकल बायोलॉजी एंड मेडिसिन' में प्रकाशित हुआ है।

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source


About the Author

... Read More