... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:37 PM IST
आगरा में चार नए संभावित मामलों के साथ यहां स्वाइन फ्लू की कुल संख्या बढ़ कर 100 हो गई है। रपट के मुताबिक, आगरा में बीस मरीजों में से सात स्वाइन फ्लू की जांच में सकारात्मक पाए गए हैं। आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एच.एस. दानू के मुताबिक, नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान में जांच के लिए 82 नमूने भेजे गए थे। पढ़े- स्वाइन फ्लू से बचने के 7 घरेलु उपाय
चिकित्सकों के मुताबिक, मौसम बदलने के साथ ठंड बढ़ने से स्वाइन फ्लू के मामलों में वृद्धि हो सकती है। गौरतलब है कि चिकित्सकों को देश में गर्मी बढ़ने के साथ ही स्वाइन फ्लू के वायरस जल्द नष्ट होने की उम्मीदें थी। पढ़े- स्वाइन फ्लू के लक्षणों को पहचानें और सावधानी बरतें
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।