Myths Or Facts: क्‍या रोजाना हमें सिर्फ 8 गिलास ही पानी पीना चाहिए? जानिए सच्‍चाई

Health Myths And Facts Hindi: इंटरनेट पर या किसी व्‍यक्ति के माध्‍यम से आपको स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी सलाह जरूर मिलती होगी। मगर इन स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी जानकारियों में कितनी सच्‍चाई होती है ये बात शायद ही आपको पता होगी। यहां हम आपको कुछ ऐसी सलाहों का 'भंडाफोड़' कर रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : January 13, 2021 8:03 PM IST

हम सभी अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत सचेत रहते हैं। हम जो भी चीज खाते या पीते हैं उनका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए हम अलग-अलग हेल्‍थ टिप्‍स की खोज के लिए गूगल करते हैं या कई बार हमें अपने किसी दोस्‍त या सगे संबंधियों द्वारा फोकट की सलाह भी मिलती रहती है। मगर, कुछ बातें ऐसी होती हैं जो हमने बहुत सुनी हुई होती हैं और हमें लगता है कि यह हमारे बहुत काम आने वाली हैं। लेकिन, ऐसी बहुत सी बातें झूठ होती हैं। आज हम ऐसी ही कुछ झूठी बातों के बारे में जानेंगे साथ ही हम उनके पीछे क्या सच्चाई (Health Myths And Facts) है उसका भी पता करेंगे।

स्‍वास्‍थ्‍य जुड़ी सच्‍चाई और गलतफहमी - Health Myths And Facts Hindi

मिथ: हर रोज 8 गिलास पानी पिएं

फैक्‍ट: आपने अक्सर यह सुना होगा कि आपको हाइड्रेटेड रहने के लिए दिन में 8 गिलास पानी पीना चाहिए। पर इसकी मुख्य तौर पर कोई आवश्यकता नहीं होती है। यदि आप पानी से भरपूर चीजें खाते पीते हैं जैसे खीरे, सूप, फल आदि को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो जरूरी नहीं है कि आपको 8 गिलास पानी ही पीना चाहिए। आपका अंदर से हाइड्रेटेड होना जरूरी है। फिर चाहे वह आप पानी पीकर हों या कुछ अन्य चीजें खा कर। आप केवल प्यास लगने पर भी पानी पी सकते हैं।

मिथ: अंडे आपके हृदय के लिए अच्छे नहीं होते हैं

फैक्‍ट: यदि आप रोजाना एक या दो अंडे खाते हैं तो इससे आपको डरने की जरूरत नहीं है। हालांकि योक (अंडे का पीला भाग) में कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है परन्तु वह इतना ज्यादा नहीं होता है कि हमारे ह्रदय को नुकसान पहुंचा सके। लेकिन ध्यान रखें की आप अधिक मात्रा में अंडे न खाएं अन्यथा ज्यादा कोलेस्ट्रॉल होने के कारण अवश्य ही आपको हृदय से सम्बन्धित बहुत सी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। रोजाना एक या दो अंडे खाने से आपको किसी प्रकार का हृदय रोग नहीं होता है।

मिथ: एंटीपरस्पिरेंट प्रयोग करने से आपको ब्रेस्ट कैंसर होता है

फैक्‍ट: बहुत से लोग पसीने से बचने के लिए एंटीपरस्पिरेंट आदि चीजों का प्रयोग करते हैं। कुछ समय पहले एक रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञ ने यह माना था कि इस प्रकार के डिओड्रेंट को हमारा शरीर सोख लेता है; खासकर जब हम इसे अपनी अंडर आर्म्‍स में प्रयोग करते हैं तब यह हमारी ब्रेस्ट तक पहुंच जाता है, जिससे वहां के टिश्यू में ट्यूमर होने का खतरा बन सकता है लेकिन, अब वैज्ञानिकों ने यह राहत भरी खबर दी है कि हमें डिओड्रेंट से डरने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि इनसे ऐसा नहीं होता है।

मिथ: ठन्डे वातावरण से सर्दी हो सकती है

फैक्‍ट: यह मिथक जरूर आपकी दादी या नानी ने आपको बताई होगी कि यदि आप ज्यादा समय तक ठंडी हवा में रहेंगे या ठंड में अधिक समय बिताएंगे तो आपको सर्दी व जुकाम हो जाएगा। पर ऐसा नहीं होता। एक रिसर्च के मुताबिक, यदि आप बाहर घूमते हैं तो इससे आपके शरीर की हेल्थ बढ़ती है, वायरस से लड़ने की क्षमता बढ़ती है व आप स्वस्थ रहते हैं। तो असल में आप बाहर रहने से नहीं बल्कि अधिक देर तक घर में ही रहने से बीमार पड़ सकते हैं।

मिथ: वजन कम करने के लिए ब्रेकफास्ट खाएं

फैक्‍ट: आपने अक्सर सुना होगा कि सुबह का नाश्ता करने से आपको दिन में कम भूख लगती है और आपके दिन की शुरुआत अच्छी होती है। परन्तु यदि आप वजन कम कर रहे हैं और आपको सुबह ज्यादा भूख नहीं लगती तो आप ब्रेकफास्ट छोड़ भी सकते हैं। इससे ऐसा नहीं होता है कि आप दिन में ज्यादा ओवर ईटिंग करेंगे। आप सामान्य मात्रा में ही भोजन करेंगे। आपको स्वयं के साथ सुबह नाश्ता करने के लिए जबरदस्ती करने की कोई आवश्यकता नहीं होती है। अन्यथा इससे अवश्य आपका वजन बढ़ सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source