Advertisement

अब बिना पर्ची नहीं मिलेगी खांसी की दवा, स्वास्थ्य मंत्रालय ने लागू किया नया नियम

स्वास्थ्य मंत्रालय के नए नियमों के मुताबिक अब खांसी के सिरप या कोई भी सिरप दवा बिना डॉक्टर की सलाह के मेडिकल स्टोर पर नहीं मिल पाएगी। जानें क्यों सिरप को Schedule K Drugs and Cosmetics की छूट वाली सूची से बाहर किया गया है।

Written By Mukesh Sharma
Updated : June 16, 2026 6:46 PM IST

schdule k drugs otc syrup (AI generated image)

अगर आपको खांसी है तो आप सीधे मेडिकल स्टोर पर जाकर ये नहीं बोल सकते है कि “भईया खांसी के लिए एक अच्छा सा कफ सिरप दे देना” क्योंकि अब सरकार ने साफ कर दिया है कि अब मेडिकल स्टोर से खांसी की दवाएं सिर्फ डॉक्टर की पर्ची से ही मिल पाएगी और उसके बिना नहीं मिलेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कफ सिरप समेत सभी सिरप के सिरप (यानी पीने की दवाएं) की बिक्री के नियमों को और ज्यादा कड़ा कर दिया है। सरल शब्दों में कहें तो अब स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बदले गए नियमों के अनुसार सरकार द्वारा तय की गई सिरपदवाओं डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिल पाएंगे। इसमें ध्यान रखने वाले बात यह है कि ज्यादातर खबरें खांसी से सिरप के बारे में है, जबकि किसी भी सिरप दवा को आप को खरीदने के लिए अब डॉक्टर की पर्ची की जरूरत पड़ेगी।

Advertisement

क्याों सरकार ने क्यों किया नियमों में बदलाव?

Pubmed की रिपोर्ट के अनुसार कोडीन जैसी कफ सिरप का इस्तेमाल नशा करने के लिए किया जाता है। वहीं ACS Publishers की एक रिपोर्ट में पाया गया कि भारत में Dextromethorphan का इस्तेमाल काफी बढ़ रहा है, जिसमें सिर्फ खांसी का इलाज करने के लिए ही नहीं बल्कि नशा करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे साफ होता है कि कफ सिरप व अन्य पीने की दवाओं का गलत तरीके से इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया है, कुछ लोग इनका नशा करने के लिए इस्तेाल करते हैं।

वहीं कुछ लोग सर्दी-खांसी व अन्य स्वास्थ्य समस्याएं होने पर खुद जाकर मेडिकल स्टोर से दवाएं ले लेते हैं, जो कई बार डॉक्टर की सलाह के बिना लेना खतरनाक हो सकता है। ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए सरकार ने सिरप दवाओ को Schedule K of Drugs and Cosmetics Act, 1945 की लिस्ट में रखा था हटा दिया, ताकि इनका गलत उपयोग न हो सके।

Advertisement

शैड्यूल K एक्ट को समझें

Schedule K of Drugs and Cosmetics भारत में दवाओं व अन्य कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की बिक्री व वितरण से जुडा है, जिसमें कुछ दवाओं व कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को छूट दी जाती है, कि इन्हें डॉक्टर की पर्ची के बिना इस्तेमाल किया जा सकता है। इन्हें ओवर द काउंटर मेडिसिन व प्रोडक्ट्स कहा जाता है, जिन्हें कुछ नियमों व शर्तों का पालन करते हुए डॉक्टर की पर्ची के बिना मेडिकल स्टोर से मिल जाने की इजाजत मिल जाती है।

बिना डॉक्टर की पर्ची के सिरप लेना सही क्यों नहीं है?

डॉ. आर. एस. मिश्रा, प्रिंसिपल डायरेक्टर एवं हेड, इंटरनल मेडिसिन और को-चेयर, एकेडमिक, मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, साकेत के अनुसार वैसे तो कुछ दवाएं व हेल्थ प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं, जिन्हें डॉक्टर की पर्ची के बिना लिया जा सकता है लेकिन इसके साथ आपकी भी कुछ जिम्मेदारी बनती है, जैसे कि इस बात की पूरी जानकारी होना कि कोई भी ओवर द काउंटर सिरप या दवा को कैसे लेना है, कितनी मात्रा में लेना है और किस बीमारी के होने पर लेना है। ऐसे में अगर आपको इन चीजों की जानकारी नहीं है, तो कई बार ये ओवर द काउंटर दवाएं भी आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए, आपको सलाह दी जाती है कि जो दवाएं ओवर द काउंटर उपलब्ध हैं, वे सिर्फ तभी लेनी चाहिए जब आपको उनके इस्तेमाल की सही जानकारी हो।

उदाहरण के रूप में अगर आप खांसी के लिए कोई कफ सिरप ले रहे हैं, जो ओर द काउंटर मिल रहा है यानी बिना डॉक्टर की सलाह के उसे लिया जा सकता है। लेकिन अगर आपको खांसी के साथ कोई और स्वास्थ्य समस्या है, जैसे किडनी या लिवर से जुड़ी कोई समस्या होना, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या या फिर कोई अन्य क्रोनिक डिजीज तो हो सकता है कि आपको वह ओवर द काउंटर दवा भी सूट न करे और उससे आपके स्वास्थ्य को किसी तरह की परेशानी होने लगे।

डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल ओवर द काउंटर सिरप दवाओं की बिक्री व वितरण के नियमों में किए गए बदलावों के बारे में जानकारी देना है और इसमें दी गई जानकारी ऑनलाइन खबरों से दी गई है। इसके लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।