Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Health Ministry Guidelines: कोविड-19 वैक्सीन के बाद साइड-इफेक्टस जांचने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

कोविड वैक्सीनेशन के कई लोगों में साइड-इफेक्ट्स भी दिखायी दे रहे हैं। इन समस्याओं के डर से बहुत से लोग वैक्सीन लगवाने से भी कतरा रहे हैं।  ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों की मदद के लिए  कुछ गाइडलाइंस जारी की हैं। (Health Ministry Guidelines)

Health Ministry Guidelines: कोविड-19 वैक्सीन के बाद साइड-इफेक्टस जांचने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

Written by Sadhna Tiwari |Updated : May 7, 2021 2:57 PM IST

Health Ministry Guidelines: कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर ने भारत में दैनिक स्तर पर लाखों लोगों को अपनी चपेट में लिया है। पिछले  4 दिनों से लगातार देश में 3 लाख से अधिक नये संक्रमितों का पता चल रहा है। इन लगातार बढ़ते मामलों के बीच देशभर में कोविड-19 वैक्सीनेशन का काम भी तेज़ी से चल रहा है। कुछ लोगों को 2 डोज़ मिल चुकी है और फिलहाल देश में तीसरे चरण के दौरान 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी कोविड वैक्सीन लगायी जा रही है। (Health Ministry Guidelines for Covid Vaccine Side Effects in Hindi)

हालांकि, कोविड वैक्सीनेशन के दौरान कई लोगों में साइड-इफेक्ट्स भी दिखायी दे रहे हैं। इन समस्याओं के डर से बहुत से लोग वैक्सीन लगवाने से भी कतरा रहे हैं।  ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों की मदद के लिए  कुछ गाइडलाइंस जारी की हैं। जिनकी मदद से लोग यह समझ सकते हैं कि कोविड की वैक्सीन लगवाने से पहले और बाद में उन्हें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और साइड-इफेक्स दिखने पर क्या करना चाहिए। (Health Ministry Guidelines)

चेक करें पहले वैक्सीन से एलर्जी का रिकॉर्ड

भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry of India) द्वारा जारी की गयी गाइडलाइंस में कहा गया है कि जब भी कोई व्यक्ति कोविड-19 की वैक्सीन लेने आता है तो, उससे पूछा जाए कि क्या उसे पहले कभी किसी और वैक्सीन या कोविड की पहली खुराक लेने से एलर्जी या रिएक्शन हुआ है। यदि, वह व्यक्ति पहले रिएक्शन्स महसूस कर चुका है ऐसे मामलों में एलर्जी स्पेशलिस्ट की सलाह के अनुसार ही आगे फैसला लिया जाना चाहिए। (Covid-19 Vaccine Side Effects)

Also Read

More News

मेडकिल हिस्ट्री की करें जांच

इन गाइडलाइंस में मंत्रालय की तरफ से यह भी कहा गया है कि, कोविड वैक्सीन निर्माता कम्पनियों द्वारा बतायी गयीं सभी सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही टीका ले रहे व्यक्ति की स्वास्थ्य समस्याओं और स्थितियों का भी आकलन करने के बाद ही वैक्सीन लगायी जानी चाहिए। जैसे, गर्भावस्था, कमज़ोर इम्यूनिटी, डायबिटीज़ जैसी बीमारियां और अधिक उम्र वाले लोगो को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लोगों को वैक्सीन लगवाने से पहले डॉक्टर से इस विषय में बात करनी चाहिए।

ये साइड इफेक्ट नहीं हैं गम्भीर

मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार टीका लेने के बाद अगर किसी तरह की समस्या होती है या साइड-इफेक्ट्स दिखें तो इसे खतरे का संकेत नहीं माना जाता चाहिए। इसका अर्थ माना जा सकता है कि वैक्सीन शरीर में पहुंचकर काम शुरू कर चुकी है।  वैक्सीन लगने के बाद आपको इस तरह के साइड इफेक्ट्स दिख सकते हैं-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • थकान
  • हल्का बुखार
  • हाथ में दर्द
  • सिर दर्द
  • मसल्स या जॉइंट पेन

इन बातों का ध्यान रखने की सलाह

  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि, किसी व्यक्ति की हेल्थ कंडीशन का आंकलन करने के बाद उसे कोविड का टीका लगाया जा सकता है।
  • इसी तरह वैक्सीन लगाने के बाद 15 मिनट तक टीका लेने वाले व्यक्ति को ऑब्जर्वेशन में रखा जाए।
  • जिन लोगों को अतीत में एलर्जी हो चुकी हैं, ऐसे लोगों को कम से कम 30 मिनट के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा जाए। उसके बाद अगर लोग स्वस्थ महसूस करें तो ही उन्हें घर जाने की अनुमति दी जाए।