शरीर के लिए बेहद जरूरी है Vitamin D कमी होते ही दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, जिन्हें न करें इग्नोर

Vitamin D deficiency: हमारे शरीर के लिए विटामिन डी भी बेहद जरूरी है और जब शरीर इसकी कमी हो जाती है, तो कई लक्षण देखने को मिल सकते हैं, जिनके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

शरीर के लिए बेहद जरूरी है Vitamin D कमी होते ही दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, जिन्हें न करें इग्नोर

Written by Mukesh Sharma |Updated : November 6, 2024 8:31 PM IST

Symptoms that could be seen after vitamin d deficiency: विटामिन डी एक बेहद महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जो शरीर के विभिन्न कार्यों के लिए आवश्यक होता है। यह मुख्य रूप से हड्डियों, इम्यून सिस्टम और मांसपेशियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। विटामिन डी इम्यून सिस्टम पर गहरा प्रभाव डालती है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (immune response) को सुधारने में मदद करता है और संक्रमणों के खिलाफ रक्षा करने में सहायक होता है। यह फ्लू, कोल्ड, हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकता है। मगर विटामिन डी की कमी के कारण शरीर में कई लक्षण उत्पन्न हो सकते हैं, जो स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं। इसलिए विटामिन डी की कमी के लक्षणों को जानना और इसकी पूर्ति के तरीके समझना जरूरी है।

हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द

अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको अपनी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है, लेकिन विटामिन डी की कमी से आपको हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द महसूस हो सकता है। दरअसल विटामिन डी हड्डियों में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और मांसपेशियों में दर्द और जकड़न महसूस हो सकती है।

थकान और सुस्ती

विटामिन डी आपको ऊर्जावान बनाए रखने में भी मददगार होता है और विटामिन डी की कमी से एनर्जी लेवल में कमी हो सकती है, जिससे थकान, सुस्ती और कमजोरी महसूस होती है। बिना किसी खास कारण के थकान महसूस होना इस कमी का संकेत हो सकता है।

Also Read

More News

मूड स्विंग्स और डिप्रेशन

शरीर में विटामिन डी की जब कमी नहीं होती है तो आप मूड स्विंग्स और डिप्रेशन का शिकार नहीं होते हैं, क्योंकि विटामिन डी मूड को संतुलित रखने में सहायक होता है। इसकी कमी से चिड़चिड़ापन, अवसाद और मूड स्विंग्स की समस्या हो सकती है।

इम्यूनिटी में कमी

शरीर के लिए सभी विटामिन जरूरी होते हैं, जिनके अपने-अपने काम होते हैं, तो विटामिन डी की कमी से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, जिससे बार-बार इंफेक्शन, सर्दी और जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में विटामिन डी का महत्वपूर्ण योगदान है। इसकी कमी से बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं।

विटामिन डी की पूर्ति के उपाय

- विटामिन डी का सबसे अच्छा प्राकृतिक स्रोत सूर्य की किरणें हैं। रोजाना 15-20 मिनट धूप में बिताने से विटामिन डी का स्तर बढ़ाया जा सकता है।

- अगर शरीर में विटामिन डी की कमी अधिक है, तो डॉक्टर की सलाह से विटामिन डी सप्लीमेंट्स लिए जा सकते हैं।

- आप विटामिन डी को आहार में शामिल कर सकते हैं। यह दूध, दही, अंडे की जर्दी, मशरूम और फोर्टिफाइड अनाज में पाया जाता है।

TRENDING NOW

- अगर आप मांसाहारी हैं, तो सैल्मन, सार्डिन और ट्यूना जैसी मछलियां विटामिन डी का अच्छा स्रोत हैं। इन उपायों से विटामिन डी की कमी को दूर किया जा सकता है और हड्डियों व इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखा जा सकता है।