
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : January 17, 2023 11:06 AM IST
Rusk side effects: सर्दियों के दिनों में सुबह-सुबह चाय के साथ रस्क खाने की आदत बहुत लोगों को होती है। यहां तक कि कुछ लोग तो गर्मियों के दिनों में भी चाय के साथ रस्क खाना पसंद करते हैं। कुछ लोगों को मानना है कि कभी भी खाली चेय नहीं पीनी चाहिए और चाय के साथ रस्क या बिस्कुट खाने से इसका प्रभाव कम हो जाता है। अब ये बात कहां तक उचित है, इस बारे में तो पूरी तरह से जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन चाय के साथ रस्क खाने से शरीर को कुछ ऐसे नुकसान होते हैं, जिससे हार्ट अटैक जैसी जानलेवा स्थितियों का खतरा भी बढ़ जाता है। सुबह की चाय हो शाम की चॉय, इसके साथ चाय पीने की आदत आपके लिए सही नहीं है। दरअसल, चाय के साथ रस्क खाने की आदत से शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं, जिनके बारे में आपको जानना चाहिए। चलिए जानते हैं चाय के साथ रस्क खाने से आपको कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।
चाय के साथ रस्क खाना तो हर किसी को अच्छा लगता है, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि चाय के साथ रस्क खाने से हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। दरअसल, रस्क को बनाने के लिए मैदा, चीनी और तेल जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जो हार्ट के लिए अच्छी नहीं मानी जाती हैं। अगर आप हार्ट के मरीज हैं, तो आपको जितना कम हो सके रस्क जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं
अगर आप कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। रस्क में काफी मात्रा में मैदा पाया जाता है, जो आपकी धमनियों के बहाव में रुकावट पैदा करने का काम करता है। नियमित रूप से रस्क खाने से धनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है और इससे दिल से जुड़ी अन्य गंभीर बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर आप कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं, जो रस्क जैसी चीजों से दूरी बनाकर रखना ही आपके लिए फायदेमंद है।
चाय हो या रस्क दोनों में ही चीनी होती है। डायबिटीज के लोगों को चाय का सेवन कम से कम करने की सलाह दी जाती है। रस्क के साथ चाय ज्यादा लगती है और ऐसे में शरीर के अंदर चीनी ज्यादा चली जाती है। डायबिटीज के मरीजों को ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि ज्यादा चीनी उनके ब्लड शुगर को कंट्रोल से बाहर कर सकती है। जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत है, उन्हें रस्क का सेवन नहीं करना चाहिए।
कुछ लोग चाय के साथ रस्क इसलिए खाते हैं, क्योंकि उन्हें थोड़ी देर के लिए भूख मिटानी होती है। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं, कि चाय और रस्क सिर्फ भूख ही मिटाते हैं और इनमें कोई जरूरी पोषक तत्व नहीं पाया जाता है। कुछ लोगों को सुबह के समय चाय के साथ सिर्फ रस्क खाने की आदत होती है और उसके बाद वे नाश्ता नहीं करते हैं। ऐसे में शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं।
जिन लोगों को रोज चाय के साथ रस्क खाने की आदत है, उनका मोटापा बढ़ने का खतरा लगातार रहता है। रस्क व चाय में ज्यादा मात्रा में चीनी होती है, जो शरीर के वजन को बढ़ाने लगती है। अगर आपका लाइफस्टाइल सेडेंटरी है, तो आपको खासतौर पर रस्क और चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपको इसकी आदत है, तो इसे धीरे-धीरे कम जरूर करें।