Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हाइपरटेंशन को क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर? जानिए Uncontrolled ब्लड प्रेशर के नुकसान

आमतौर पर हाइपरटेंशन के लक्षण नजरअंदाज हो जाते हैं क्योंकि, कुछ लक्षण काफी मामूली होते हैं। लेकिन, इन लक्षणों की अनदेखी करने से हाई ब्लड प्रेशर लेवल गम्भीर हो सकता है।

हाइपरटेंशन को क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर? जानिए Uncontrolled ब्लड प्रेशर के नुकसान
VerifiedVERIFIED By: Dr. Chanchal Sharma

Written by Sadhna Tiwari |Published : September 4, 2025 12:52 PM IST

हाई ब्लड प्रेशर एक कॉमन लाइफस्टाइल डिजिज (Lifestyle disease)  है जो इन दिनों कम उम्र के लोगों में भी देखी जाती है। हाइपरटेंशन (Hypertension) या हाई बीपी की समस्या में ब्‍लड वेसल्‍स पर नॉर्मल से अधिक दबाव बनता है, जिसकी वजह से हार्ट पर भी प्रेशर बनता है। इससे लोगों में हार्ट डिजिजेज का रिस्क (Risk of heart diseases) भी बढ़ता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि इसमें लक्षण काफी देर से दिखायी देते हैं। इसीलिए, जब तक बीमारी का पता चलता है तब तक बीमारी शरीर को धीरे-धीरे काफी नुकसान पहुंचा देती है। इसीलिए, हाई बीपी को साइलेंट किलर भी कहा जाता है।

आंकड़ों के अनुसार, हाइपरटेंशन दुनियाभर में सबसे कॉमन बीमारियों में से एक है। दुनियाभर में बता दें कि दुनियाभर में 1.28 बिलियन से अधिक वयस्कों में यह क्रोनिक कंडीशन देखी जाती है। लेकिन, हैरानी की बात यह है कि, 50% से अधिक लोग अपना ब्लड प्रेशर लेवल कभी चेक नहीं करते इसीलिए, उन्हें अपनी बीमारी के बारे में पता नहीं चल पाता। वहीं, बाकी के 50% फीसदी लोग जो ब्ल़ड प्रेशर कंट्रोल करने की दवा (Medicines for blood pressure control) खाते हैं वे दवाओं और बीपी लेवल नियमित चेक नहीं करते हैं। इन सब लापरवाहियों के कारण ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल में रख पाना मुश्किल हो सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर लेवल के लक्षण क्या हैं?-Symptoms Of High Blood Pressure Level.

  • चक्कर आना
  • बार-बार सिर में दर्द होना
  • नजर धुंधली दिखायी देना
  • सांस लेने में तकलीफ होना
  • सीने में दर्द
  • हाथों-पैरों में सूजन
  • कमजोरी और थकान महसूस करना

ब्लड प्रेशर कंट्रोल ना करने के नुकसान क्या हैं?-Health Hazards Of Uncontrolled Blood Pressure Level.

आयुर्वेद एक्सपर्ट और आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर डॉ चंचल शर्मा कहती हैं कि, आमतौर पर एक वयस्क महिला या पुरुष का ब्लड प्रेशर लेवल 120/80 mmHg के बीच  होता है। लेकिन, ब्लड प्रेशर लेवल की रीडिंग इससे ज्यादा या कम हो जाती है तो यह एक चिंता की बात होती है जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Also Read

More News

हाई ब्लड प्रेशर लेवल को नियंत्रित न करने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक, किडनी की बीमारियों और अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स का रिस्क बढ़ सकता है। इसीलिए, ब्लड प्रेशर लेवल को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी है। हाई ब्लड प्रेशर लेवल आपकी ओवरऑल हेल्थ पर असर डालता है। इससे हार्ट की बीमारियों का रिस्क तो बढ़ता ही है साथ ही सेक्सुअल लाइफ भी प्रभावित होती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल कैसे करें?- Tips To Manage High Blood Pressure Level.

  • अपने रोज की डाइट में नमक की मात्रा कम कर दें।
  • एक्टिव रहें और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें।
  • अल्कोहल-स्मोकिंग जैसी आदतों से बचें।
  • दिनभर में 2-3 लीटर पानी पिएं।
  • स्ट्रेस से बचें और स्ट्रेस मैनेज करने के उपाय करें।
  • पर्याप्त आराम करें और रोजाना 7-8 घंटे की नींद पूरी करें।
  • नियमित नारियल पानी और नींबू पानी जैसे ड्रिंक्स का सेवन करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

ब्लड प्रेशर का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए?

आमतौर पर एक वयस्क महिला या पुरुष का ब्लड प्रेशर लेवल 120/80 mmHg के बीच  होता है।

हाई ब्लड प्रेशर लेवल के लक्षण क्या हैं?

ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ने पर सिरदर्द, कमजोरी, थकान और हाथों-पैरों में कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।