
... Read More
Written By: Anshumala | Published : December 29, 2019 3:13 PM IST
हेल्दी रहने के लिए जरूर अपनाएं ये 6 हेल्दी हैबिट्स। © Shutterstock.
पुराना साल यानी वर्ष 2019 जाने वाला है और लोग नए साल (New year 2020) के स्वागत में बाहें फैलाए खड़े हैं। हर नए साल पर लोग कुछ ना कुछ संकल्प (New year resolutions) लेते हैं, कुछ वजन कम करने का संकल्प लेते हैं, तो कुछ बुरी आदतों को छोड़ने का संकल्प लेते हैं। पर अधिकतर लोगों के साथ ऐसा ही होता है कि 10-15 दिन से ज्यादा वो अपने-अपने संकल्पों पर टिके नहीं रह पाते। लोग हर साल सबसे ज्यादा सेहतमंद रहने और बुरी आदतों को बदलने का संकल्प लेते हैं। यह सही बात है कि आप सेहतमंद नहीं रहेंगे, तो फिजिकली और मेंटली अनहेल्दी रहेंगे। ऐसे में आपको कुछ अपनी बुरी आदतों को सुधार कर कुछ हेल्दी हेल्थ हैबिट्स लेने का पक्का संकल्प लेना होगा। यदि आप सेहतमंद बने रहना चाहते हैं, तो आपको अपनी सेहत से संबंधित कुछ आदतों (Health Habits) में बदलाव लाना होगा। जानें, कौन-कौन सी स्वास्थ्य से जुड़ी आदतों (healthy habits tips in 2020) को आपको वर्ष 2020 में जरूर अपनाना चाहिए।
यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको गैजेट्स और सोशल मीडिया से दूरी बनानी (Health Habits in 2020) होगी। अक्सर लोग कहते हैं कि एक्सरसाइज करने के लिए समय ही नहीं मिल पाता है, तो आप गलत हैं। आप सोशल मीडिया पर जितनी देर समय व्यतीत करते हैं, उस समय में वर्कआउट, योग और फिजिकल एक्टिविटी में खुद को शामिल करें। यदि आप 24 घंटे में 2 घंटे सोशल मीडिया, मोबाइल और गैजेट्स में घिरे रहते हैं, तो बेशक आप खुद को सेहतमंद बनाए रखने के लिए इन दो घंटे में से कम से कम एक घंटा भी जरूर निकालेंगे। आप चाहते हैं कि आपका आने वाला नया साल (New year 2020) सेहत के लिहाज से अच्छा रहे, तो गैजेट्स और सोशल मीडिया से दूर बनाएं। इससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से अधिक स्वस्थ, खुश, तनावमुक्त और रिलैक्स महसूस करेंगे।
दूसरी सेहत से जुड़ी अच्छी आदतों में आप एक्सरसाइज को शामिल कर सकते हैं। चाहे आप कितने भी व्यस्त क्यों ना हों, खुद से वादा करें कि हेल्दी लाइफ जीने के लिए आने वाले साल में आप हर दिन कम से कम 15 से 30 मिनट के लिए ही योग, एक्सरसाइज या फिर वॉकिंग जरूर करना शुरू कर देंगे। इससे आपकी संपूर्ण सेहत अच्छी बनी रहेगी। एक्सरसाइज सबसे अच्छी हेल्थ हैबिट्स में से एक है। एक्सरसाइज करके ना सिर्फ आप शारीरिक रूप से मजबूत होंगे, बल्कि दिल-दिमाग भी लंबी उम्र तक स्वस्थ और अच्छी तरह से कार्य करेगा। ऑफिस में अपनी सीट पर बैठे-बैठे भी आप मेंटल हेल्थ को बढ़ाने के लिए मेडिटेशन आदि कर सकते हैं।
Healthy Diet Tips: सर्दियों में अपनाएं ये 2 पारम्परिक इंडियन इटिंग हैबिट्स, रहेंगे हेल्दी और खुशहाल
कई बार लोग काम के दबाव और सुबह समय पर ऑफिस पहुंचने के चक्कर में नाश्ता-खाना स्किप कर देते हैं। ध्यान रखें कि जब आप हेल्दी डायट और समय पर खाएंगे-पिएंगे ही नहीं तो फिर कैसे खुद को लंबी उम्र तक स्वस्थ रख पाएंगे। सुबह का नाश्ता आपको दिन भर एनर्जी से भरपूर रखता है। आप सारा दिन काम सुकून से होगा। कई बार रात में लोग नहीं खाते हैं या बहुत देर से खाते हैं। ये आदत भी आपको बीमार करने के लिए काफी है। शरीर को संपूर्ण पोषक तत्व मिलेगा तो ही आप मानसिक रूप से भी खुद को फिट महसूस करेंगे। आप चाहें तो छोटे-छोटे मील लें। एक ही बार पेट भर कर खा लेना भी ठीक नहीं है। सुबह में जो लोग नाश्ता नहीं करते, वो दिन के समय जो मिलता है, वही पेट भर कर खा लेते हैं, ऐसे में आपका वजन भी बढ़ सकता है। इन बातों का ध्यान रखें।
नींद नहीं लेने से आप मानसिक रूप से परेशान और बीमार हो सकते हैं। सारा दिन आलस सा छाया रहेगा। डॉक्टर्स का भी कहना है कि हर किसी को प्रत्येक दिन कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर पूरी करनी चाहिए। कम सोने से आपको कैंसर, हृदय रोग, डायबिटीज आदि की समस्या हो सकती है। कम सोने से आप किसी काम में भी ध्यान केंद्रित नहीं कर सकेंगे। पर्याप्त नींद लेने से आप फ्रेश फील करेंगे। इससे शरीर और दिमाग को आराम भी मिलता है, जिससे आप सारा दिन फुर्ती से अपना काम कर पाएंगे।
वैसे तो सही समय है 9 बजे तक सो जाना, लेकिन आज की लाइफस्टाइल में यह संभव नहीं है। अब तो लोग ऑफिस से ही घर 10-11 बजे पहुंचते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो देर रात घर आने के बाद भी जागकर काम या गैजेट्स में लगे रहते हैं। इन आदतों से आप कम उम्र में ही कई रोगों का शिकार हो सकते हैं। जो लोग घर में रहते हैं, वो तो खाना खाकर 9-10 बजे तक सो सकते हैं। इस आदत को विकसित करके देखें, आप सेहतमंद महसूस करेंगे। जल्दी सोएंगे, तो सुबह जल्दी उठेंगे और इससे सारा काम खुद ब खुद समय पर होता चला जाएगा।
यदि आप हद से ज्यादा शराब और धूम्रपान का सेवन करते हैं, तो अपनी इस बुरी आदत से पीछे जरूर छुड़ा लें। इससे ना सिर्फ आपकी सेहत खराब होगी, बल्कि आपके पूरे परिवार पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ेगा। एक अध्ययन में कहा गया है कि शराब पीने से सात तरह का कैंसर हो सकता है। शराब में मौजूद एसिटलडिहाइड केमिकल डीएनए को नुकसान पहुंचाता है। साथ ही महिलाओं में यह एस्ट्रोजन हार्मोन को बढ़ाता है, जो स्तन कैंसर (Breast cancer) का कारण बन सकता है। जो पुरुष अधिक शराब पीते हैं, उनमें लिवर को नुकसान पहुंच सकता है। इससे ट्यूमर बनने की आशंका रहती है। घर में आप धूम्रपान करते हैं, तो इससे आपके बच्चे, परिवार के सदस्यों पर सेकेंड हैंड स्मोकिंग से होने वाले नुकसान का खतरा बढ़ जाता है। धूम्रपान करते हैं, तो आपको बहुत हद तक फेफड़े, ब्लैडर, गर्भाशाय, किडनी आदि के कैंसर होने की आशंका बढ़ सकती है। यदि आप चाहते हैं कि आपके साथ ही आपके परिवार की सेहत भी अच्छी बनी रहे, तो नए वर्ष से इस बुरी आदत को जरूर छोड़ने की कोशिश करें।