Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
What is silent pneumonia: फेफड़े शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण अंग हैं, जिन्हें हेल्दी रखना बेहद जरूरी होता है। वायु प्रदूषण से लेकर किसी हानिकारक गैस या केमिकल के संपर्क में आना आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादातर मामलों में जब फेफड़े प्रभावित होते हैं, जो निमोनिया होने लगता है, लेकिन क्या आपको पता है कि साइलेंट निमोनिया क्या है? दिल्ली जैसे शहरों में प्रदूषण तेजी से बढ़ने के कारण साइलेंट निमोनिया के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, साइलेंट निमोनिया आज के समय में एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक है, जैसे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली। दरअसल प्रदूषण के कारण वायु में खतरनाक तत्व, जैसे PM2.5 अधिक मात्रा में आ जाते हैं, जो फेफड़ों में सूजन और संक्रमण का कारण बन सकते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह एक धीमे और अक्सर "छुपे हुए" संक्रमण की तरह काम करता है, जो व्यक्ति को धीरे-धीरे कमजोर कर सकता है और अगर समय रहते इलाज न किया जाए तो स्थिति गंभीर हो सकती है।
साइलेंट निमोनिया एक प्रकार का बैक्टीरियल या वायरल निमोनिया है, जो फेफड़ों में सूजन और इन्फेक्शन का कारण बनता है। यह निमोनिया आमतौर पर माइकोप्लाज्मा निमोनिया (एक बैक्टीरिया) या कुछ वायरल इन्फेक्शन के कारण होता है। साइलेंट होने का मतलब यह है कि इसके लक्षण आमतौर पर हल्के होते हैं और व्यक्ति को इसे महसूस करने में समय लगता है।
साइलेंट निमोनिया के लक्षण अक्सर हल्के और स्पष्ट होते हैं, इसलिए इसे अन्य सामान्य बीमारियों से अलग पहचान पाना मुश्किल होता है। डॉक्टर बताते हैं कि यह बीमारी सर्दी, खांसी, हल्का बुखार और थकान के रूप में शुरू हो सकती है और ऐसे लक्षण सामान्य सर्दी या वायरल इंफेक्शन से मिलते-जुलते होते हैं। इससे लोग इसे नजरअंदाज कर सकते हैं, जबकि असल में यह फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने वाली स्थिति हो सकती है। वहीं डॉक्टरों के मुताबिक, खासकर वायु प्रदूषण से प्रभावित क्षेत्रों में साइलेंट निमोनिया के मामलों में वृद्धि हो रही है। प्रदूषित हवा में धूल, कार्बन मोनोऑक्साइड और अन्य खतरनाक रसायन होते हैं, जो सीधे फेफड़ों में प्रवेश करते हैं और इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं। दिल्ली जैसे शहरों में जहां प्रदूषण का स्तर उच्च रहता है, वहां डॉक्टरों ने इस स्थिति को लेकर चेतावनी दी है।
साथ ही साथ स्वास्थ्य विशेषज्ञ साइलेंट निमोनिया को लेकर लोगों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। इसके हल्के लक्षणों के कारण यह जल्दी पहचान में नहीं आता और प्रदूषण से प्रभावित क्षेत्रों में इसके बढ़ने की संभावना अधिक है। यदि किसी को खांसी, बुखार, सीने में दर्द, या सांस लेने में कठिनाई का सामना हो, तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें।