Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Causes of hair fall: यह सच है कि आज के समय में हमारी लाइफस्टाइल बेहद ही खराब हो चुकी है। हम दिन भर उन खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, जो कि हमारे समग्र स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। जिस वजह से न केवल हम लगातार बीमार पड़ते रहते हैं, बल्कि इसका असर हमारे बालों पर भी दिखता है और सर से लगातार हमारे बाल कम होने लगते हैं। हालांकि हमेशा ही हमारी लाइफस्टाइल को हर चीज का कारण बता दिया जाता है, लेकिन बाल झड़ने के कई कारण होते हैं। इसका एक मुख्य कारण है कि जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारे बालों का विकास धीमा हो जाता है और बालों के रोम पूरी तरह से बाल पैदा करना बंद कर सकते हैं। उम्र बढ़ने की इस प्राकृतिक प्रक्रिया के कारण बाल पतले हो सकते हैं और हेयरलाइन कम हो सकती है, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों को प्रभावित करती है। इसके अलावा भी हेयर फॉल के कई कारण होते हैं, जिसे नियंत्रित करने के लिए आपको विभिन्न संभावित कारणों की पहचान करना और उनके आधार पर समाधान तलाशना पड़ सकता है। ग्रेटर कैलाश में स्थित दिल्ली वेलनेस में कॉस्मेटोलॉजिस्ट रितु खारियान ने इस बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
हार्मोन बालों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और हार्मोन विकार के कारण अत्यधिक बाल झड़ सकते हैं। हार्मोनल परिवर्तन, जैसे कि थायराइड समस्याएं, प्रेग्नेंसी या पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम), मुख्य रूप से हेयर फॉल का कारण बनते हैं। इसलिए इसके समाधान के लिए एक एंडोक्रिनोलॉजिस्ट से परामर्श करें और हार्मोनल परीक्षण करवाएं, क्योंकि सही उपचार और दवा के माध्यम से हार्मोनल असंतुलन को संतुलित किया जा सकता है।
तनाव आमतौर पर बालों के झड़ने से जुड़ा होता है। यह स्थिति बालों के घटने के बजाय व्यापक रूप से पतले होने का कारण बनती है और तीव्र शारीरिक या भावनात्मक तनाव से उत्पन्न होती है। मानसिक तनाव और अनुवांशिक कारण भी हेयर फॉल को बढ़ा सकते हैं। इसलिए इसका समाधान करें और तनाव को कम करने के लिए योग, मेडिटेशन, और नियमित व्यायाम करें। वंशानुगत हेयर फॉल के मामले में, हेल्थ केयर प्रोफेशनल से सलाह लें।
हाइपोथायरायडिज्म और हाइपjथायरायडिज्म दोनों ही बाल विकास चक्र को बाधित करते हैं। थायराइड हार्मोन बालों के विकास सहित विभिन्न शारीरिक कार्यों को नियंत्रित करते हैं, जिस कारण मुख्य रूप से बालों के झड़ने की समस्या देखी जाती है। इसका समाधान करने के लिए आप थायराइड की समस्याओं का निदान और इलाज करने के लिए एक थायराइड स्पेशलिस्ट से परामर्श करें और आवश्यक दवाएं लें।
कुछ दवाएं हेयर फॉल का कारण बन सकती हैं। वहीं सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए ली जाने वाली कुछ दवाएं दुष्प्रभाव के रूप में बालों के झड़ने का कारण बन सकती हैं। इसमें रक्त को पतला करने वाली दवाएं, गर्भनिरोधक गोली, सूजन-रोधी दवाएं और यहां तक कि रेटिनोइड्स जैसे कुछ विटामिन भी बालों को पतला करने या गंजेपन का कारण बनते हैं। इसलिए अगर आप किसी दवा का सेवन कर रहे हैं और हेयर फॉल हो रहा है, तो अपने डॉक्टर से बात करें। दवा के विकल्प या डोज को बदलने पर विचार करें।
हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स, बार-बार हीटिंग और हार्श केमिकल्स बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और समय के साथ बाल झड़ने लग सकते हैं। अनावश्यक क्षति को रोकने के लिए जब स्टाइलिंग दिनचर्या की बात आती है तो संयम और देखभाल करना आवश्यक है। इसके समाधान के लिए आप हल्के शैम्पू और कंडीशनर का उपयोग करें, हीट स्टाइलिंग का प्रयोग कम करें और बालों को रंगने या कर्ल करने के अत्यधिक प्रयोग से बचें।
इन सुझावों को अपनाकर आप हेयर फॉल को नियंत्रित करने में मदद पा सकते हैं। लेकिन अगर समस्या बनी रहती है, तो एक ट्राइकोलॉजिस्ट (हेयर स्पेशलिस्ट) या डर्मेटोलॉजिस्ट से परामर्श लेना सबसे अच्छा रहेगा।