Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर में इस विटामिन की कमी होते ही सुन्न होने लगती हैं नसें, जानें किन चीजों के सेवन करें इसकी कमी को पूरा

Lack of Vitamin b12: शरीर के लिए बहुत जरूरी विटामिनों में बी12 भी एक है, जिसकी शरीर में कमी होना कई बीमारियों का कारण बन सकता है। जानें शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने के कारण कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।

शरीर में इस विटामिन की कमी होते ही सुन्न होने लगती हैं नसें, जानें किन चीजों के सेवन करें इसकी कमी को पूरा

Written by Mukesh Sharma |Updated : April 1, 2024 6:20 PM IST

Vitamin b12 Related Diseases: हमारे शरीर को हेल्दी रहने के लिए अलग-अलग प्रकार के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। मिनरल व विटामिन आदि कई अलग-अलग प्रकार के होते हैं, जिनका शरीर में काम भी अलग-अलग प्रकार का ही होता है। यह भी सच है कि कुछ प्रकार के पोषक तत्व दूसरे तत्वों से ज्यादा जरूरी होते हैं और अगर इनकी शरीर में कमी हो जाए तो कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन बी12 भी ऐसे ही प्रकार का एक विटामिन है, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी है और अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने लगती है। अगर आपके शरीर में किसी कारण से विटामिन बी12 की कमी होने लगी है, तो इसके कारण आपके शरीर में कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ सकता है, जिनमें से कुछ के बारे में इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं।

1. शरीर में खून की कमी होना

जब शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने लगती है, तो इसके कारण हमारा शरीर में पर्याप्त मात्रा में लाल रक्त कोशिकाएं बनना कम हो जाती हैं। इस कारण से अगर किसी कारण से लंबे समय तक शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाती है, तो शरीर की लाल रक्त कोशिकाएं बनाने की क्षमता कमजोर पड़ जाती है, जिसके कारण शरीर में खून की कमी भी होने लगती है।

2. सांस से जुड़े रोग होना

ऐसे कई प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं, जिनके कारण शरीर में सांस से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। जब शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने लगती है, तो कई प्रकार की बीमारियां होने लगती हैं, जिनमें आमतौर पर सांस फूलना, सांस लेने में दिक्कत होना और श्वसन से जुड़ी अन्य समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर शरीर में लंबे समय से ये बीमारियां हो रही हैं, तो एक बार जांच जरूर करा लेनी चाहिए।

Also Read

More News

3. नसों से जुड़े रोग होना

शरीर की नसों में कई प्रकार की समस्याएं होने का खतरा रहता है और यह खतरा खासतौर पर तब बहुत ज्यादा बढ़ जाता है जब शरीर में विटामिन बी12 जैसे किसी खास पोषक तत्व की कमी हो जाती है। विटामिन बी12 की मदद से शरीर में माइलिन नाम का एक खास तरह का पदार्थ बनता है, जो तंत्रिकाओं पर एक खास परत बनाकर उन्हें सुरक्षित रखने में मदद करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

4. त्वचा से जुड़े रोग

जब शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होती है, तो इसके साथ-साथ त्वचा से जुड़ी कई अन्य बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसा देखा गया है कि जब शरीर में विटामिन बी 12 जैसे किसी पोषक तत्व की कमी होने लगती है, तो इसके कारण त्वचा से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा भी काफी ज्यादा हो सकता है। इसलिए अपनी डाइट में विटामिन बी12 से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करते रहना चाहिए, ताकि इसकी कमी के कारण होने वाली बीमारियों के खतरे को कम किया जा सके।