Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Night shower: दिन में नहाने से भी ज्यादा फायदेमंद है रात को सोने से पहले नहाना,जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे

Benefits of taking bath at night: नहाने के फायदे तो आप जानते ही होंगे लेकिन क्या आपको पता है रात के समय नहाना दिन में नहाने से भी ज्यादा हेल्दी होता है और इसके फायदों के बारे में इस लेख में बताया गया है।

Night shower: दिन में नहाने से भी ज्यादा फायदेमंद है रात को सोने से पहले नहाना,जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे

Written by Mukesh Sharma |Updated : June 24, 2023 5:24 PM IST

Health benefits of taking shower at night: गर्मियों का मौसम ऐसा होता है, जिसमें दिन से ज्यादा रात के मौसम में डर लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि रात के समय कई बार इतनी गर्मी हो जाती है, कि सोना मुश्किल हो जाता है। जिस करवट पर सोते हैं उसी पर पसीना आ जाता है, ऊपर कूलर कि नम हवा के कारण होने वाला चिपचिपापन भी काफी परेशान कर देने वाला होता है। दिन यही कारण है कि लोग दिन में गर्मी से बचने के लिए जिस प्रकार कई बार नहा लेते हैं, उसी प्रकार रात में गर्मी से बचने के लिए भी अक्सर सोने से पहले नहा लिया जाता है। बहुत से लोगों को गर्मियों में सुबह और शाम के समय नहाने की आदत पड़ जाती है, जबकि कुछ आलसी लोग आज भी ऐसे हैं कि वे हो सकता है दिन के समय को बिना नहाए निकाल दें लेकिन रात को सोने से पहले नहाना जरूरी होता है। लेकिन रात के समय नहाकर सोना न सिर्फ आपको गर्मी से बचाता है, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी यह काफी फायदेमंद है। रात के समय नहाना दिन में नहाने से भी ज्यादा हेल्दी माना जाता है और इससे मिलने वाले फायदे कुछ इस प्रकार हैं -

1. ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखें

शरीर के ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए रात को नहाना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। गर्मी के कारण शरीर का तापमान बढ़ जाता है और इससे ब्लड प्रेशर लेवल भी प्रभावित हो जाता है। वहीं रात को नहाने से शरीर का तापमान नियंत्रित हो जाता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

2. स्किन के लिए फायदेमंद

हेल्दी स्किन पाने के लिए भी रात के समय नहाना काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि रात को नहाकर सोने से त्वचा को रातभर मॉइश्चर मेंटेन करके रखने में आसानी रहती है, जिससे स्किन ड्राइनेस का खतरा कम हो जाता है और साथ ही साथ एक्ने और एजिंग के लक्षणों का खतरा भी कम हो जाता है।

Also Read

More News

3. अच्छी नींद लाए

अगर आप रात को सोते समय अच्छी नींद लेना चाहते हैं, तो सोने से पहले शॉवर लेना आपके लिए काफी फायदेमंद ऑप्शन हो सकता है। रात के समय सोने से शरीर को शांति मिलती है और मेंटल स्ट्रेस भी काफी कम हो जाता है, जो अच्छी नींद लेने में मदद करता है।

4. मानसिक स्वास्थ्य संतुलित रखे

जिन लोगों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी किसी प्रकार की समस्याएं हैं, तो यह आपके लिए भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। रात को सोने से मानसिक स्वास्थ्य संतुलित रहता है और चिंता, तनाव व डिप्रेशन लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। हालांकि, अगर आपको मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी ज्यादा समस्याएं हो रही हैं, तो डॉक्टर से इस बारे में जरूर बात कर लेनी चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. बालों को हेल्दी रखे

हेल्दी बालों के लिए भी रात को नहाकर सोना अच्छा रहता है। नहाने से रात भर बालों में नेचुरल नमी रहती है, जिसे बालों का रूखापन व अन्य समस्याएं दूर हो जाती हैं। हालांकि, रात को नहाने के बाद सोने से पहले बालों को अच्छे से सुखा लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि गीले बालों में सोने से डैंड्रफ व बालों से जुड़ी अन्य समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है।