वजन को कम और हड्डियों को मजबूत करे ये फ्रूट, रोजाना खाने से होते हैं कई फायदे
वजन को कम और हड्डियों को मजबूत करे ये फ्रूट, रोजाना खाने से होते हैं कई फायदे
स्टार फ्रूट के सेवन से स्ट्रोक, पाचन से जुड़ी समस्याओं और हृदय रोग से बचाव होता है। स्टार फ्रूट की पत्तियों (Star Fruit Leaves benefits) का इस्तेमाल आप औषधी के रूप में भी कर सकते हैं।
Written By: Kishori Mishra | Updated : October 17, 2020 11:01 AM IST
कमरख भी नहीं है किसी से कम, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल की समस्या से दिलाए राहत।
Star Fruit benefits : कमरख को स्टार फ्रूट भी कहते हैं। यह विटामिन बी और फाइबर जैसे तत्वों से भरपूर होता है। पाचन और दिल के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। इसके सेवन से स्ट्रोक (Stork), पाचन से जुड़ी समस्याएं और हृदय रोग (Heart Problem) से बचाव होता है। स्टार फ्रूट की पत्तियों (Star Fruit Leaves benefits) का इस्तेमाल आप औषधी के रूप में कर सकते हैं। इसकी पत्तियां (Star Fruit benefits) पेट के अल्सर, ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को कंट्रोल करती हैं। आइए जानते हैं इसके (Star Fruit benefits) अन्य फायदे-
वजन को करे कम
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्टार फ्रूट के सेवन से आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि कमरख के फल में फाइबर की अधिक मात्रा और कैलोरी कम पाई जाती है। हाई फाइबर युक्त फूड्स से हमारा वजन काफी तेजी से घटता है। हालांकि, इसके उचित मात्रा में सेवन के लिए एक बार डॉक्टर्स से सलाह लेनी चाहिए।
इम्यूनिटी हो मजबूत
इम्यूनिटी बेहतर होने से शरीर कई तरह की बीमारियों से लड़ता है। कमरख के इस्तेमाल से आप अपने इम्यूनिटी पावर को बूस्ट कर सकते हैं। इसमें बीटा-कैरोटीन की उच्च मात्रा पाई जाती है। इंसानों का शरीर बीटा-कैरोटीन को विटामिन ए में बदल देता है, जो इम्यूनिटी को बेहतर करने में मददगार होता है। इतना ही नहीं विटामिन ए आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
हड्डियां होती हैं मजबूत
स्टार फ्रूट में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखने में हमारी मदद करता है।
ब्लड प्रेशर करे नियंत्रित
इसमें पोटैशियम की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में हमारी मदद करता है। है।
कोलेस्ट्रॉल लेवल रहे कंट्रोल
हमारे शरीर की सभी कोशिकाओं में कोलेस्ट्रोल पाया जाता है। अगर शरीर में कोलेस्ट्रोल का लेवल बढ़ जाता है, तो दिल से संबंधित बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। स्टार फ्रूट शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करने में हमारी मदद करता है।
स्टार फ्रूट के अन्य फायदे
श्वास संबंधी समस्याओं में
पाचन को रखे स्वस्थ
डायबिटीज के खतरे को करे कम
कैंसर होने के जोखिम को करे कम
पिंपल्स की समस्याएं होगी दूर
बालों को होता है उचित विकास
कमरख कैसे काम करता है?
स्टार फ्रूट्स और इसकी पत्तियों में विभिन्न तरह के पोषक तत्व और मिनरल्स पाए जाते हैं। आइए जानते हैं प्रति 100 ग्राम कमरख के फल में कितनी पात्रा में पाए जाते हैं पोषक तत्व
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.