गर्मियों में बनाएं ये खास रागी अम्बाली ड्रिंक, बढ़ते वजन और कोलेस्ट्रॉल से मिलेगा छुटकारा

गर्मियों में रागी से तैयार ड्रिंक पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। रागी से बने इस ड्रिंक को अम्बाली कहते हैं। इसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसके साथ ही आप अपने बढ़ते वजन और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : May 23, 2020 5:07 PM IST

Ragi Ambali Drink : रागी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह दक्षिण भारत के प्रमुख अनाजों में से एक है। यहां अधिकतर लोग रागी का सेवन करते हैं। रागी से लोग रोटी, पराठा, बर्फी, लड्डू आदि चीजें बना सकते हैं। इसके साथ ही गर्मियों में रागी से ड्रिंक भी तैयार किया जा सकता है। रागी से बने इस ड्रिंक को अम्बाली (Ragi Ambali Drink) कहते हैं। गर्मियों में इस ड्रिंक का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसके साथ ही इससे वजन और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल होता है। जानें, किस तरह से अम्बाली (Ragi Ambali Drink) ड्रिंक तैयार करें और इस ड्रिंक को पीने से क्या फायदे (Ragi Ambali Drink Benefits) होते हैं।

बेली फैट होगा कम

रागी से बने अम्बाली ड्रिंक में हाई फाइबर और प्रोटीन होता है। इसके सेवन से शरीर का वजन कंट्रोल होता है। यदि रोजाना सुबह खाली पेट आप रागी ड्रिंक पीते हैं, तो इससे वजन कंट्रोल में रहेगा। अम्बाली ड्रिंक कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपके भूख को शांत करने में आपकी मदद करता है। इसके साथ ही इसके सेवन से अनहेल्‍दी स्नैक्स खाने की लालसा भी कम होती है।

कैल्शियम के भरपूर

गर्मियों में रागी अम्बाली ड्रिंक पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। इस ड्रिंक में छाछ मिला होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है। रागी और छाछ दोनों में ही कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है। रागी और छाछ से मिलकर बना ये ड्रिंक सेहत की दृष्टि से काफी फायदेमंद होता है।

कोलेस्ट्रॉल

अम्बाली सुपर कूल ड्रिंक बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में सहायता करता है। रागी में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट अधिक होने के कारण ब्‍लड में जमे कोलेस्ट्रॉल को ठीक करता है। इसके अलावा, हृदय से संबंधित बीमारियों के लिए भी रागी काफी अच्छा माना जाता है।

एनिमिया से बचाव

अम्बाली ड्रिंक अंकुरित रागी से बनी होती है, जो एनीमिया को दूर करता है। अंकुरित रागी में आयरन काफी होता है। इससे शरीर में खून की कमी नहीं होती है। एनीमिया से परेशान लोगों को इस ड्रिंक का सेवन जरूर करना चाहिए।

रागी अम्‍बाली बनाने की विधि

  • आधा कप अंकुरित रागी का आटा लें। इसे 2 से 3 कप पानी में डालकर पकाएं।
  • आटा अच्‍छे से पकने के बाद, इसका रंग गहरा भूरा दिखेगा।
  • अब पके हुए आटे को ठंडा करें। इसमें भुना हुआ जीरे का पाउडर, स्‍वादानुसार नमक, 1 कटा हुआ प्‍याज डालें।
  • अब इसमें 1 गिलास छाछ डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
  • इसके बाद 1-2 करी पत्‍ते और सरसों से इसमें तड़का लगाएं।
  • तड़का लगाने के बाद आप इस हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक का लुत्फ उठा सकते हैं।

Blue Tea Benefits : अब पिएं नीली चाय, वजन कम करने के साथ होंगे ये 11 फायदे, ये रहा बनाने का तरीका

Health Benefits of Phalsa : गर्मियों में खूब खाएं फालसा, जानें चौंका देने वाले फायदे

इम्यूनिटी पावर को करना है बूस्ट, तो घर पर तैयार करें ये हर्बल टी

इंफेक्शन की कई समस्याओं से दूर रखता है आंवला जूस, जानें घर में कैसे करें तैयार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source