... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 29, 2020 2:32 PM IST
गर्मियों में सलाद के रूप में खाएं प्याज, शरीर को होंगे ये 6 असरदार फायेद।© Shutterstock.
Health Benefits of Onion : प्याज का इस्तेमाल अधिकतर लोगों के किचन में किया जाता है। वहीं, कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जो मुंह में बदबू आने की वजह से प्याज खाने से कतराते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं प्याज खाने से शरीर को कितना फायदा होता है? प्याज में कई ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट यौगिक होते हैं, जो मानव शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी हैं। प्याज के औषधीय गुणों के कारण इसका सेवन कई सदियों से किया जा रहा है। लगभग 7,000 से अधिक वर्षों से प्याज प्रमुख आहार में से एक है। प्याज विश्व स्तर पर विकसित और खेती वाले पौधों में से एक है। गर्मियों में कई डॉक्टर्स प्याज खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह लू जैसी समस्या से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं प्याज खाने से सेहत (Health Benefits of Onion) को क्या-क्या फायदे होते हैं।
पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी बढ़ रही है। बढ़ती गर्मी में हीट स्ट्रोक का खतरा अधिक होता है। प्याज के सेवन से आप हीट स्ट्रोक के खतरे को कम कर सकते हैं। प्याज में पानी भरपूर रूप से होता है, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करने में हमारी सहायता करता है, इसलिए गर्मियों में प्याज खाने की सलाह दी जाती है।
भारत में हर साल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लाखों लोगों की जान जाती है। प्याज में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं, इसलिए इसके सेवन से आप विभिन्न प्रकार के कैंसर से बच सकते हैं। प्याज, शरीर में पनप रही कैंसर सेल्स को नष्ट करने की क्षमता रखता है। अपने इसी प्रभावी गुणों की वजह से प्याज कैंसर के जोखिमों से हमें दूर रखता है।
प्याज को बहुत से लोग सलाद के रूप में खाते हैं। प्याज उन लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, जिनका शरीर सुचारू रूप से काम नहीं करता है। प्याज के सेवन से शरीर की थकान और कमजोरी दूर होती है। इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन कंट्रोल होता है।
इम्यूनिटी सिस्टम बूस्ट होने से शरीर की कई संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है। प्याज के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत ही मजबूत होती है। ये हमारे शरीर को जल्दी बीमार नहीं पड़ने देते हैं और सर्दी-जुकाम की समस्या से दूर रखने में हमारी मदद करते हैं। प्याज में इम्यून सेल्स को मेंटेन करने का गुण होता है। अपनी इम्यूनिटी क्षमता को मजबूत करने के लिए आप सालद के रूप में प्याज का सेवन कर सकते हैं।
पाचन क्रिया में खराबी के कारण और जंक फूड्स के अधिक सेवन से पेट में अल्सर की समस्या अधिक होती है। यही अल्सर धीरे-धीरे कैंसर का रूप धारण कर सकती है और कोलन इन्फेक्शन का कारण भी बन सकता है। इस गंभीर समस्या से बचे रहने के लिए हमें प्याज का सेवन करना चाहिए। प्याज के सेवन से अल्सर की समस्या से बचा जा सकता है।
बहुत से लोगों को आपने देखा होगा कि घर में किसी को चोट लगने पर, उस स्थान पर प्याज और हल्दी लगाने की सलाह दी जाती है। इसका वैज्ञानिक कारण भी है। प्याज में दर्द के कारण होने वाली सूजन को कम करने की क्षमता होती है, इसलिए प्याज का सेवन करने शरीर को दर्द से राहत मिलती है।
Dehydration : डिहाइड्रेशन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, जानें इसके लक्षण, कारण और घरेलू उपचारइन कारणों से हो सकता है कोलन इंफेक्शन, बचाव के लिए डायट में शामिल करें ये फूड्स
बैली फैट को करना है कम, तो जानें सुबह के नाश्ते में क्या खाएं और क्या नहीं
इम्यूनिटी पावर को करना है बूस्ट, तो घर पर तैयार करें ये हर्बल टी