... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : June 17, 2020 4:08 PM IST
Some compounds in boiled mango leaves help improve, so if you plan to lose weight, add them to your diet. Boiled mango leaves contain valuable vitamins and antioxidants. It prevents premature ageing and cures any rashes, burns, and cuts on your body.
Mango Leaf Benefits: गर्मियों के सीजन में हर कोई आम खूब खाता है। आम विटामिन ए, सी, कॉपर, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है। आम ही नहीं, बल्कि इसके पत्ते भी सेहत के लिए काफी गुणकारी होते हैं। आम के पत्तों का इस्तेमाल (Mango Leaf Benefits) हर्बल मेडिसिन की तरह होता है। आम की नई पत्तियां हल्के लाल रंग की होती है। वहीं, बहुत ही अधिक पुरानी पत्तियां डार्क ग्रीन होती हैं। आम की ये पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक होते हैं। आइए जानते हैं आम के पत्तियों के (Mango Leaf Benefits) फायदों के बारे में-
आम की पत्तियों के सेवन से आपको किडनी स्टोंस से राहत मिलेगी। आम की पत्तियों का सेवन करने के लिए आप आम के कुछ पत्तों को पीस लें। इसे एक गिलास पानी में घोलकर रातभर के लिए छोड़ दें। इसके बाद सुबह उठकर इस पानी को खाली पेट पी लें। नियमित रूप से इस पानी का सेवन करने से किडनी स्टोन्स से राहत मिलेगी।
ब्रोंकाइटिस, कोल्ड, और अस्थमा जैसी बीमारियों से आम की पत्तियां आपको राहत दिलाता है। सांस से जुड़ी समस्या से राहत पाने के लिए आप आम की कुछ पत्तियों को पानी में उबाल लें। इस पानी में एक चम्मच शहद मिलाएं। अब इस पानी को सुबह शाम पीएं। इससे सांस से जुड़ी समस्या और गायब हुई आवाज वापस आ सकती है।
पेट को साफ करने में भी आम की पत्तियां आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। पेट साफ करने के लिए आम की कुछ पत्तियां लें। इस अच्छी तरह से सुखाएं। इन सूखी पत्तियों को अच्छी तरह से पीस लें। अब इसे पानी में मिलाकर दिन में दो से तीन बार पिएं। नियमित रूप से इस पानी को पीने से पेट के सारे टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं।
कान के दर्द से आम की पत्तियां आपको राहत दिलाती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आम के पत्तों से रस का जूस निचोड़ लें। इस रस को अपने कानों में डालें। इससे कानों का दर्द बहुत जल्दी ठीक हो जाएगा। ध्यान रहे कि कान में आम की पत्तियों का रस डालने से पहले इसे थोड़ा गर्म कर लें। इसके साथ ही आम की पत्तियों से जले में आपको राहत देता है। स्किन पर होने वाले जलन से आम की पत्तियों से राहत मिलती है।
गले की समस्या और हिचकी को दूर करने के लिए आम की पत्तियां काफी फायदेमंद होती है। आम की कुछ सूखी पत्तियों को जलाकर इसका धुंआं लें। इससे गले की समस्या और हिचकी बंद हो जाएगी।
आम की पत्तियों से थकान और बैचेनी से राहत मिलती है। नहाने से पहले आम की कुछ पत्तियों पानी में मिलाकर छोड़ दें। इस पानी से नहाएं। इससे आपकी बॉडी तरोताज़ा फील करेगी।
शरीर में इस हार्मोंन की कमी से होता है डिप्रेशन, डायट में शामिल करें ये सुपरफूड्स
क्या आपने कभी सुना है विटामिन-F का नाम? जानें, इसकी कमी से होने वाले नुकसान