Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अंशुला कपूर की इस Bra less वीडियो को देख कर हंसे नहीं, जानें कैसे ब्रा ना पहनने के हैं कई फायदे

Benefits of Bra less: लड़कियों या महिलाओं को ब्रा नहीं पहनने के नुकसानों के बारे में हमेशा से ही बताया गया है। लेकिन साइंस मानता है Anshula Kapoor की तरह ब्रा ना पहनने के फायदे कई हैं।

अंशुला कपूर की इस Bra less वीडियो को देख कर हंसे नहीं, जानें कैसे ब्रा ना पहनने के हैं कई फायदे

Written by Pallavi Kumari |Published : July 5, 2022 12:18 PM IST

एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor sister) की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) का वेट लॉस देख जहां अब तक लोग दंग थे, वहीं लोग अब उनके नए इंस्टा वीडियो (Anshula Kapoor braless video) की बात कर रहे हैं। आम लोगों से लेकर एक्टर और एक्ट्रेस तक उनके इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में अंशुला कपूर ब्रा निकालती हुई नजर आ रही हैं और ब्रा निकालने के बाद उनकी खुशी आप उनके चेहरे पर देख सकते हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी इस पर रिएक्ट किया और बताया कि वे ऐसा रोज करती हैं। पर कुछ लोगों को इस वीडियो को देख कर हंसी आ रही है क्योंकि वे ब्रा ना पहनने के फायदे के बारे में नहीं जानते। तो, आइए हम आपको बताते हैं कि अंशुला कपूर की तरह ब्रा ना पहनने के फायदे (Benefits of Bra less) क्या है।

ब्रा ना पहनने के हैं कई फायदे-Health benefits of going braless

1. ब्रेस्ट का ब्लड सर्कुलेशन सही होता है

घंटों तक ब्रा पहनने से आपको घुटन, सूजन और असहज महसूस हो सकता है। ब्रा वास्तव में पीठ और छाती की मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन को कम कर सकती है, जिससे दर्द महसूस हो सकता है। कई बार तो इससे ब्रेस्ट, निप्पस और छाती की मांसपेशियों में भी दर्द होने लगता है। ऐसे में ब्रालेस होने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और इन चीजों से छुटकारा मिलता है।

2. ब्रेस्ट की स्किन के लिए अच्छा है ब्रा ना पहनना

ब्रा पहनने से स्तनों की त्वचा में नियमित रूप से गंदगी और पसीना फंस सकता है, जिससे स्किन पोर्स बंद हो सकते हैं और जलन हो सकती है। खासकर स्तनों के नीचे। इससे कई बार स्किन इंफेक्शनऔर जलन का अनुभव भी हो सकता। ऐसे में ब्रा लेस होना त्वचा को बेहतर तरीके से सांस लेने में मदद करता है और ब्रेस्ट की स्किन को हेल्दी रखता है।

Also Read

More News

3. निप्पल को हेल्दी रखता है

आपके निप्पल की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है और ब्रा पहनने से वे सूख जाते हैं, जिससे उनमें बहुत खुजली होती है। लेकिन जब आप ब्रा पहनना बंद कर देती हैं तो आप इस स्थिति से छुटकारा पा सकती हैं और अपने निपल्स को बेहतर बना सकती हैं। साथ ही ये निप्पल के दर्द और खुजली से भी राहत दिला सकता है।

4. बिना ब्रा के आप अच्छी नींद ले सकती हैं

त्वचा को बिना किसी परेशानी रखना बेहतर नींद लेने में मदद करता है। दरअसल, क्रोनोबायोलॉजी इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि सोते समय ब्रा या पैंटी जैसे टाइट कपड़े पहनने से नींद के दौरान परेशानी हो सकती है। इसलिए सोते समय ब्रा जरूर निकाल दें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. ब्रेस्ट कैंसर से होगा बचाव

टाइट ब्रा को लंबे समय तक पहने रहने से ब्रेस्ट में सिस्ट होने का खतरा बढ़ता है। साथ ही ये ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को भी बढ़ाती क्यों कि ब्रेस्ट के सेल्स और टीशूज को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसी स्थिति में आपको बिना ब्रा के रहने की कोशिश करनी चाहिए। खास कर कि जब आप काम के बाद घर आ जाए या सोने के लिए बिस्तर पर जाएं।

About the Author

... Read More