... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 5, 2017 12:00 PM IST
मनुष्य के लिए प्रकृति के उपहार उसकी कल्पना से परे और बेमिसाल हैं। कई संसाधन देने के अलावा, इसकी चिकित्सा शक्तियां व्यापक हैं। क्या आप इस पर विश्वास करेंगे? कि केवल प्रकृति के आस-पास रहने से ही हमारी सेहत को बहुत सारे फायदे (शारीरिक और मनोवैज्ञानिक) होते हैं। फॉरेस्ट बादिंग (Forest bathing) ऐसा ही एक तरीका है जो आपको विस्मित कर देगा और आपको एक बार फिर प्रकृति का शुक्रिया अदा करने के लिए मजबूर कर देगा। यह अवकाश में जंगलों की यात्रा का एक अच्छा तरीका है। यह अद्भुत प्रैक्टिस जापान में शुरु हुई थी और इसे जापानी भाषा में शिन्रीन-योकू (Shinrin-yoku) कहा जाता है। इस मनोरंजक अभ्यास में आपको जंगलों में आराम के लिए एक यात्रा करनी पड़ती है।
एक अध्ययन [1] में कहा गया कि प्रकृति से अगर कोई व्यक्ति जितना दूर होगा, उनकी परेशानियां और मृत्यु दर का जोखिम उतना अधिक होता है। प्रकृति से सेहत को होनेवाले फायदे चौंकाने वाले हैं, यह डिप्रेशन और ऐंगज़ाइटी डिसॉर्डर (anxiety disorder) और डायबीटिज़ मेलेटस (diabetes mellitus) सहित कई समस्याओं से आराम दिलाती है। जापानी शब्द शिन्रिन-योकू का अर्थ है 'जंगल के वातावरण में जाना।' यह जापान के चिकित्सा क्षेत्र में निवारक स्वास्थ्य देखभाल और उपचार का आधार बन गया है। इसके पीछे का विचार बहुत सरल लेकिन बहुत फायदेमंद है। बस किसी प्राकृतिक वातावरण में चलने भर से आश्चर्यजनक रूप से फायदे और सेहत में बदलाव हो सकते हैं। शिन्रिन-योकू के वैज्ञानिक रूप से सिद्ध हो चुके फायदों के बारे में हम बताते हैं:
रोग-प्रतिरोधक प्रणाली में सुधार और कैंसर से लड़ने में मदद: फॉरेस्ट बादिंग शरीर के नैचुरल किलर (Natural Killer) को बढ़ाता है और शरीर की नैचुरल किलर या एनके (Natural Killer) कोशिकाओं की संख्या में वृद्धि के साथ रोग-प्रतिरोधक प्रणाली में सुधार करता है। 12 स्वस्थ पुरुषों (उम्र 37-55 वर्ष) के साथ की गयी एक स्टडी [2] में, पता चला है कि एक जंगल में एक स्नान या फॉरेस्ट बादिंग से एन.के. (NK) की गतिविधियां बढ़ सकती है, और परिणामस्वरूप, यह आपकी रोग-प्रतिरोधक प्रणाली के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है और इसलिए आपके शरीर को कैंसर से लड़ने में मदद मिलती है।
ब्लड प्रेशर कम करता है: फॉरेस्ट बादिंग को रक्तचाप कम करने के लिए भी जाना जाता है। 732 लोगों को शामिल 20 परीक्षणों के आधार पर किए गए एक अध्ययन [3] में यह साबित हुआ कि जंगल के माहौल में रहने वाले लोगों में जंगल से दूर रहनेवालों के मुकाबले ब्लड प्रेशर काफी कम देखा गया। इसलिए यदि आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ हैं, तो आप फॉरेस्ट बादिंग के बारे में सोच सकते हैं।
मूड अच्छा बनाता है, सकारात्मकता बढ़ती है: एक अध्ययन [4] यह साबित करता है कि वन में स्नान करने से सकारात्मक भावनाओं में वृद्धि होती है, नकारात्मक भावनाएं कम हो जाती हैं और आप अपने बारे में बहुत अच्छा महसूस करते हैं।
एडीएचडी (ADHD) वाले बच्चों की सहायता: एक अध्ययन [5] के अनुसार, जंगल में अधिक सामाजिक और सहकारी व्यवहार और कम आक्रामक, अनैतिक, या आवेगी/ अति सक्रिय व्यवहार से एडीएचडी (ADHD) से पीड़ित बच्चे के स्वास्थ्य पर अद्भुत असर होता है।
उच्च रक्तचाप और हृदय रोग से राहत: एक अध्ययन [6] द्वारा दिए गए परिणामों के मुताबिक, फॉरेस्ट बादिंग का हमारे हाई ब्लड प्रेशर पर चिकित्सीय प्रभाव पड़ता है और रेनिन-एंजियॉटेन्सिन प्रणाली और सूजन को रोकने में मदद होती है, इसलिए हृदय विकारों को कम करने और उनकी रोकथाम की क्षमता को प्रेरित करता है।
तनाव में कमी: हमारे रोज़मर्रा के जीवन में हमें काफी तनाव होता है जो कई अन्य बीमारियों का मूल कारण है। फॉरेस्ट बादिंग पर किए गए एक अध्ययन [7] के मुताबिक, तीव्र भावनाएं खासकर उन लोगों में जो लंबे समय से तनाव का अनुभव कर रहे हैं उनके लिए जंगल का वातावरण फायदेमंद होता है। इसीलिए, शिन्रिन-योकू को तनाव कम करने के तरीके के रूप में अपनाया जा सकता है, और वन के माहौल को चिकित्सीय परिदृश्य के रूप में देखा जा सकता है।
ब्लड शुगर में कमी [8]: आपको शायद जानकर हैरानी होगी, लेकिन फॉरेस्ट बादिंग से रक्त में ग्लूकोज के स्तर को भी कम करने में मदद मिलती है। मधुमेह या डायबीटिज़ के रोगियों में रक्त ग्लूकोज के स्तर पर शिन्रिन-योकू के प्रभावों की जांच करने वाले एक अध्ययन ने यह साबित कर दिया। इस अध्ययन से निष्कर्ष निकला कि, "चूंकि जंगल का माहौल हार्मोनल स्राव और ऑटोनॉमिक नर्वस फंक्शन (autonomic nervous functions) में बदलाव लाता है, और यह कहा जा सकता है कि, अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने और बेहतर इंसुलिन सेंसिटिविटी (insulin sensitivity) के अलावा, वन पर्यावरण में घूमने से ब्लड ग्लूकोज़ लेवल कम होने जैसे अन्य फायदेमंद प्रभाव पड़ते हैं।"
"आप इस दुनिया में नहीं आए थे आपका जन्म इस प्रकृति से हुआ है, प्रकृति में हमारा अस्तित्व वैसा ही है जैसे महासागर में उठनेवाली लहरें। आप यहां एक अजनबी नहीं हैं, "एलन वाट्स (Alan Watts) का एक उद्धरण अच्छी तरह से इसका वर्णन करता है। खैर, ये तो केवल गिनानेवाले कुछ फायदे हैं। जंगल आपके शरीर और मन को दोबारा तैयार या रीसेट करता है और आपको भीतर से ठीक होने में मदद करता है। मैं निश्चित रूप से इस थेरेपी को ट्राई करना चाहूंगी, और आप?
Read this in English.
अनुवादक-Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत-Shutterstock Images.
संदर्भ- [1] Lee, J., Park, B. J., Tsunetsugu, Y., Ohira, T., Kagawa, T., & Miyazaki, Y. (2011). Effect of forest bathing on physiological and psychological responses in young Japanese male subjects. Public health, 125(2), 93-100.
[2] Li, Q., Morimoto, K., Nakadai, A., Inagaki, H., Katsumata, M., Shimizu, T., … & Kagawa, T. (2007). Forest bathing enhances human natural killer activity and expression of anti-cancer proteins. International journal of immunopathology and pharmacology, 20(2_suppl), 3-8.
[3] 1: Ideno Y, Hayashi K, Abe Y, Ueda K, Iso H, Noda M, Lee JS, Suzuki S. Blood pressure-lowering effect of Shinrin-yoku (Forest bathing): a systematic review and meta-analysis. BMC Complement Altern Med. 2017 Aug 16;17(1):409. doi: 10.1186/s12906-017-1912-z. Review. PubMed PMID: 28814305; PubMed Central PMCID: PMC5559777.
[4] Lee, J., Park, B. J., Tsunetsugu, Y., Ohira, T., Kagawa, T., & Miyazaki, Y. (2011). Effect of forest bathing on physiological and psychological responses in young Japanese male subjects. Public health, 125(2), 93-100.
[5] Van den Berg, A. E., Joye, Y., & De Vries, S. (2013). Health benefits of nature. Environmental Psychology: An Introduction, 47-56.
[6] Mao, G. X., Cao, Y. B., Lan, X. G., He, Z. H., Chen, Z. M., Wang, Y. Z., … & Yan, J. (2012). Therapeutic effect of forest bathing on human hypertension in the elderly. Journal of cardiology, 60(6), 495-502.
[7] Morita, E., Fukuda, S., Nagano, J., Hamajima, N., Yamamoto, H., Iwai, Y., … & Shirakawa, T. (2007). Psychological effects of forest environments on healthy adults: Shinrin-yoku (forest-air bathing, walking) as a possible method of stress reduction. Public health, 121(1), 54-63.
[8] Ohtsuka, Y., Yabunaka, N., & Takayama, S. (1998). Shinrin-yoku (forest-air bathing and walking) effectively decreases blood glucose levels in diabetic patients. International Journal of Biometeorology, 41(3), 125-127.