
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 22, 2019 2:24 PM IST
कटहल खाने के फायदे आप भी जान लें। ©Shutterstock.
कटहल की सब्जी देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। सब्जी के अलावा इससे अचार, पकौड़े और कोफ्ते भी बनाए जाते हैं, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं। कुछ लोगों को पका हुआ कटहल भी काफी अच्छा लगता है। कटहल में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, थायमीन, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और जिंक प्रचुर मात्रा में होता है। साथ ही इसमें फाइबर भी खूब होता है। इसमें कैलोरी बिल्कुल भी नहीं होती, ऐसे में ये दिल से संबंधित बीमारियों को भी दूर रखता है।
कटहल खाते हैं तो जान लें, किसे हो सकते हैं ये 5 नुकसान
कटहल के फायदे इस प्रकार हैं
- कटहल में पाया जाने वाला पोटैशियम दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाता है। जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या रहती है, वे कटहल का सेवन जरूर करें।
- इसमें आयरन भी काफी होता है। इसके नियमित सेवन से एनीमिया से बचाव होता है। साथ ही इसके प्रयोग से ब्लड सर्कुलेशन भी नियंत्रित रहता है।
- अस्थमा की समस्या को और ज्यादा बढ़ने से रोकता है। जिन्हें अस्थमा है, वे कच्चे कटहल को पानी में उबालकर छान लें। पानी ठंडा हो जाए तो इसे पिएं। नियमित रूप से ऐसा करने से अस्थमा की समस्या में फायदा होता है।
कच्चा पपीता खाएं, चेहरा खिल उठेगा होंगे और भी कई फायदे
- झुर्रियों से परेशान हैं, तो कटहल का पेस्ट बनाएं। इसमें थोड़ा सा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। फिर गुलाब जल या ठंडे पानी से चेहरा धो लें। प्रतिदिन इस पेस्ट का चेहरे पर इस्तेमाल करने से झुर्रियों से छुटकारा मिलता है।
- कटहल में मैग्नीशियम भी पर्याप्त मात्रा में होता है, जिसकी वजह से हड्डियां स्वस्थ और मजबूत रहती हैं।
- इसमें मौजूद विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करता है। आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं।
- प्रचुर मात्रा में रेशा यानी फाइबर होने के कारण यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है, जिससे पेट साफ रहता है। आपको कब्ज की समस्या नहीं होती है।
- कटहल में विटामिन ए पाया जाता है, जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है और त्वचा निखरती है। पके हुए कटहल के पल्प को अच्छी तरह से मैश करके पानी में उबालकर पीने से ताजगी आती है।
- यदि आप मुंह में छालों से परेशान हैं, तो कटहल की कच्ची पत्तियों को चबाकर थूक दें। इससे छाले ठीक होते हैं। इसमें पाए जाने वाले कई खनिज हार्मोन्स को भी नियंत्रित करते हैं।