Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है। साथ ही इसमें कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। आंवला का इस्तेमाल बालों को मजबूत बनाने के लिए वर्षों से किया जाता रहा है। कई ब्यूटी-प्रोडक्ट्स में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसका स्वाद कसैला और खट्टा होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। सर्दियों के दिन में यदि आप प्रतिदिन एक आंवला खाते हैं, तो बाल मजबूत होने के साथ ही त्वचा भी रूखी नहीं होगी। इतना ही नहीं, इसके सेवन से एनीमिया भी नहीं होता। कई शोध यह साबित कर चुके हैं कि आंवला में एंटीडायबिटिक तत्व होते हैं जो डायबिटीज से लड़ने में मदद कर सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़े इसके अनेकों फायदे हैं, जिसके बारे में आप जान सकते हैं यहां...
आंवला के फायदे
कैंसर से बचाव
आंवले में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटी-कैंसर गुण भी होता है। एक शोध के अनुसार, आंवला कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकता है। ये कैंसर से बचाव के लिए इस्तेमाल किया जाता है। एलोवेरा जेल के फायदे ही नहीं, होते हैं इसके कई नुकसान भी
अल्सर करे दूर
आंवले का जूस पेप्टिक अल्सर में बहुत कारगर साबित होता है। हर सुबह इसके सेवन से आराम मिलता है।
वजन कम करे
आंवला शरीर में मौजूद गंदगी को साफ करने और वजन कम करने में भी फायदेमंद होता है। रोजाना इसके सेवन से शरीर में गंदगी जमने नहीं पाती है।
दस्त रोके
आंवले में भरपूर मात्रा में डाइट्री फाइबर मौजूद होते हैं। इसके सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होने पाती है और पाचन क्रिया में भी ये काफी फायदेमंद होता है।
हाई ब्लड प्रेशर करे नियंत्रित
आंवला उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में कारगर होता है। इसके साथ ही ये दिमाग और शरीर दोनों को राहत देने का काम करता है। आंवला पाउडर, शहद के साथ मिलाकर खाना बहुत फायदेमंद होता है।
आंख की रोशनी बढ़ाए
आंवले में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण रेटीना के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये विटामिन सी का बहुत अच्छा माध्यम होता है। ये आंखों में होने वाली जलन को कम करता है साथ ही रोशनी बढ़ाने में भी कारगर होता है।