
Also Read
साइंटिस्ट भी मानते हैं सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के फायदे
क्या आप तेजी से वजन कम करने के साथ ही पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां तो रोज सुबह खाली पेट एक ग्लास गुनगुना पानी पीना शुरू कर दें। ये आसान और सरल तरीका आपको कई रोगों से बचा सकता है। आपकी हेल्थ को सही रखने और बीमारियों से दूर रखने में पानी बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। माइग्रेन के लक्षणों को कम करने से लेकर ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होने और स्किन में चमक लाने तक, पानी शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचाता है। कई लोग इस बात को लेकर भी कन्फ्यूज़ रहते हैं कि सुबह उठकर गुनगुना पानी पीना चाहिए या फिर नॉर्मल! खैर, दोनों के अपने-अपने फायदे हैं। यहां तक साइंटिस्ट भी मानते हैं कि सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं क्या हैं खाली पेट गुनगुना पानी पीने के फायदे—
नोवल कोरोनावायरस के आम लक्षणों में गले की खराश और बंद नाक शामिल हैं। यदि आप इन संकेतों का अनुभव कर रहे हैं, तो आपको चल ही गया होगा कि क्या करना है। इसके लिए आप एक ग्लास गुनगुना पानी पीकर तुरंत राहत पा सकते हैं। गुनगुना पानी पीने से साइनस और उससे होने वाले सिर के दर्द से भी राहत मिलती है। पानी की भाप से गले की दर्द और सूजन दोनों दूर होती है।
गर्म पानी पीना बेहतर पाचन शक्ति के लिए तो जाना ही जाता है साथ ही इसके नियमित सेवन से कैलोरी तेजी से बर्न होती है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। एक गिलास गर्म पानी में कुछ नींबू की बूंदें मिलाएं, इससे जल्दी और दोगुने लाभ मिलते हैं। आप इस मिश्रण को सुबह और शाम दो बार भी सेवन कर सकते हैं। अगर आप इस मिश्रण को और भी ज्यादा प्रभावी और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं।
गर्म पानी पीने से आपका पाचन तंत्र उत्तेजित होता है जिससे पाचन क्रिया में सुधार होता है। साथ ही इससे बॉडी में मौजूद सभी टॉक्सिंस पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाते हैं। विशेष रूप से, गर्म पानी का आपके केंद्रीय तंत्रिका तंत्र पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसे रोजाना करने से आपके शरीर का दर्द और तनाव भी कम होता है।