... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:39 PM IST
Read this in English
आपने अक्सर अपने घर के बड़े बुज़ुर्गों को अजवायन का पानी पीते देखा होगा। वो लोग अजवायन का पानी उसके टेस्ट के लिए नहीं पीते बल्कि इसलिए पीते हैं क्योंकि इसके बहुत सारे फायदे हैं। साथ ही, ये ड्रिंक हमें बहुत सस्ता भी पड़ता है। हम सभी को दिन में एक बार अजवायन का पानी ज़रूर पीना चाहिए। आइए जानते हैं, अजवाइन पीने के पाँच फायदों के बारे में-
पाचन क्रिया बेहतर
अजवायन में थायमॉल (thymol) मौजूद होता है। दुनिया में सबसे अधिक थायमॉल वाला पौधा अजवायन का ही होता है। ये केमिकल गेस्ट्रिक द्रव्यों को बाहर निकालने में पेट की मदद करता है, जिससे की पाचन क्रिया आसान हो जाती है। अपच, मतली और शिशुओं के पेट दर्द जैसी समस्याओं में इससे मदद मिलती है। इसे भी पढ़ें - जौ के पानी से अपने पेट की चर्बी करें कम
वजन घटाने में मददगार
अजवायन न सिर्फ आपकी पाचन क्रिया को बेहतर करता है बल्कि आपके मेटाबॉलिज़्म को भी तेज़ी देता है, जिससे कि आपको वजन घटाने में मदद मिलती है। इसे पढ़ें - बिना किसी साइड इफेक्ट जिनसेंग हर्ब से घटाएं अपना वज़न!
सिरदर्द और कंजेस्शन से छुटकारा
अजवायन का पानी उबालने पर या उसका पानी पीते हुए जो उससे भाप मिलती है उससे सिरदर्द और नाक के कंजेस्शन (congestion) में काफी राहत मिलती है।ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अजवायन में बहुत सारे वाष्पशील पदार्थ होते हैं जो कि उबाले जाने पर भाप बनकर उड़ते हैं।जब आप इस भाप को अंदर लेते हैं तो आपको सिरदर्द और जुकाम से भी राहत मिलती है।
मतली से राहत
अजवायन के पानी से मतली भी ठीक की जा सकती है। कई मामलों में, इसको पीने से लगातार आ रहीं उल्टियां भी रूक जाती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अजवायन में बहुत अधिक प्रभावी एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं जो कि पेट से बैक्टीरिया इंफेक्शन को दूर करते हैं। इसे पढ़ें - मतली और उल्टी होने के 9 कारणों के बारे में जाने
दांद दर्द करता है दूर
अजवायन दांद दर्द को दूर करने और मुंह को स्वस्थ बनाए रखने में बहुत मददगार होती है। आयुर्वेदिक डॉक्टर ये सलाह देते हैं कि दांत दर्द होने पर अजवायन के पानी से कुल्ला करें। अजयावय में मौजूद थायमोल (thymol) दर्द से राहत दिलाता है और मुंह के स्वास्थ्य का ख्याल रखता है।
अजवायन के इस्तेमाल का तरीका
एक कप पानी में एक चम्मच अजवायन डालें और उसे तब तक उबालें जब तक कि वो आधा न हो जाए। उसके बाद उसे छानकर उसका पानी पिया जा सकता है। मतली के लिए, एक चम्मच बीज लेकर उसे पान के पत्ते में लपेट लें। इसे अपने मुंह के पिछले हिस्से में रखें और धीरे-धीरे इसका रस अंदर लें। मतली ठीक हो जाएगी।
मूल स्रोत - Why drinking ajwain water is great for you
अनुवादक - Shabnam Khan
चित्र स्रोत - beautyglimpse.com
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।